बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   kargil vijay diwas hamirpur martyrs tribute sunil sharma bittu

Kargil Vijay Diwas 2026: हमीरपुर में शहीदों को नमन, सुनील शर्मा बिट्टू बोले- वीर जवानों के बलिदान की गाथाएं हमेशा रहेंगी अमर

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:01 PM IST
kargil vijay diwas hamirpur martyrs tribute sunil sharma bittu
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को हमीरपुर में शहीदों के सम्मान में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क और निर्माणाधीन युद्ध स्मारक परिसर में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों का साहस और बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के वीरों की शौर्य गाथाएं देशवासियों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों के परिवारों, पूर्व सैनिकों और वर्तमान में सेवाएं दे रहे जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए हमीरपुर जिले के आठ वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इनमें हवलदार कश्मीर सिंह, हवलदार राजकुमार, सिपाही दिनेश कुमार, राइफलमैन दीप चंद, हवलदार स्वामी दास चंदेल, राइफलमैन प्रवीण कुमार, राइफलमैन सुनील कुमार और सिपाही राकेश कुमार के परिवार शामिल रहे। सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने अतिथियों, शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों का स्वागत किया। उन्होंने कारगिल युद्ध की परिस्थितियों और भारतीय सेना के अदम्य साहस की जानकारी साझा की। उन्होंने शहीदों के सम्मान की शपथ भी दिलाई। कारगिल युद्ध में घायल हुए पूर्व सैनिक मेहर सिंह ने युद्ध के दौरान के अनुभव साझा किए। वहीं, डिग्री कॉलेज हमीरपुर के विद्यार्थियों जतिन कुमार, ऐपशिता और अंशिता ने कारगिल विजय दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। पुलिस जवानों ने सैन्य परंपराओं के अनुसार सलामी देकर शहीदों को सम्मान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

MP: कॉल डिटेल से खुला हत्या का राज, आरोपियों ने 40 किलो का पत्थर बांधकर कुएं में फेंका था शव; चार गिरफ्तार

26 Jul 2026

Rajasthan: हर गांव होगा समृद्ध! CM भजनलाल शर्मा ने बताया विकास का नया विजन

26 Jul 2026

MP: छिंदवाड़ा में सड़क नहीं तो पढ़ाई नहीं! कीचड़ भरे रास्ते से परेशान छात्राओं ने किया चक्काजाम

26 Jul 2026

Ujjain: भांग, सूर्य, चंद्रमा और बेलपत्र से सजे बाबा श्री महाकाल, भस्म आरती में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन

26 Jul 2026

छात्रों के आंदोलन के चलते शहर में कई जगह किया गया रूट डायवर्जन

26 Jul 2026
विज्ञापन

विज्ञान परिषद प्रयाग की ओर से स्पेक्ट्रोस्कोपी के नए आयाम विषय पर व्याख्यान

26 Jul 2026

बारिश के दौरान सिविल लाइंस में जारी रहा छात्रों का धरना

26 Jul 2026
विज्ञापन

टेंट कैटरर्स एसोसिएशन के सम्मेलन में जुटे जिले भर के व्यापारी

26 Jul 2026

सोसायटी के गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत, पिता बोले, प्रधिकरण की लापरवाही से गई जान

26 Jul 2026

नोएडा: सोसायटी के गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत, पिता बोले, प्रधिकरण की लापरवाही से गई जान

26 Jul 2026

नोएडा: सोसायटी के गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत, पिता बोले, प्रधिकरण की लापरवाही से गई जान

26 Jul 2026

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सपा का हमला, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग; VIDEO

26 Jul 2026

नोएडा: सोसायटी के गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत, पिता बोले, प्रधिकरण की लापरवाही से गई जान

26 Jul 2026

कांग्रेस ने निकाला मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को बताया छात्रों की जीत; VIDEO

26 Jul 2026

जमीन पर कब्जे और पैमाइश से जुड़े विवादों की भरमार, VIDEO

26 Jul 2026

डीएम, एसपी ने राम सागर तालाब का किया निरीक्षण, सुरक्षा व तैयारियों का लिया जायजा; VIDEO

26 Jul 2026

शिक्षा व्यवस्था में सुधारों के लिए भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन; VIDEO

26 Jul 2026

वित्तीय साक्षरता कार्यशाला में महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का दिया गया संदेश, VIDEO

26 Jul 2026

प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पर छात्रा को कड़े से पीटने का आरोप, VIDEO

25 Jul 2026

लोकगीत सुनकर कुलपति ने छात्राओं की सराहना की, VIDEO

25 Jul 2026

यमुनानगर: युवाओं के चरित्र और कौशल से बनेगा विकसित भारत: सीएम, उत्कर्ष-2026 में 160 मेधावियों व खिलाड़ियों का सम्मान

25 Jul 2026

Video: जंतर-मंतर पर आंदोलन खत्म होने के बाद भी डटे है समर्थक, जीत की खुशी में काटा केक

25 Jul 2026

Baghpat: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सुशील मूछ गिरोह का 50 हजार इनामी शूटर

25 Jul 2026

शिक्षक के पैर छूकर माफी मांगने का दबाव बनाने पर छात्र ने दरोगा और सिपाहियों को जड़े थप्पड़

25 Jul 2026

Meerut: खरदौनी में औषधीय व खाद्य विभाग की छापेमारी, मशीन मिली

25 Jul 2026

Meerut: जातियों को बांटने नहीं, समान अधिकार दिलाने का कर रहा हूं काम : अतुल प्रधान

25 Jul 2026

Meerut: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सपा नेता और छात्रों ने बाँटे लड्डू, कहा...छात्रों के आगे झुकी सरकार

25 Jul 2026

Narsinghpur Case Update: हादसा नहीं हत्याकांड निकला हाथीनाला केस, एक सबूत से खुला राज

25 Jul 2026

Meerut: कांग्रेसियों ने निकाला विजय जुलूस, पुलिस से हुई नोकझोंक

25 Jul 2026

VIDEO: जमींदोज हुई बिल्डिंग... अग्निकांड में 15 बच्चों की जलकर हो गई थी मौत, रात 10 बजे कार्रवाई पूरी हुई

25 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed