{"_id":"69dcc9a91137aa785c04f37c","slug":"leopard-attacks-uhal-causing-panic-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-190052-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ऊहल में तेंदुए की दस्तक से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ऊहल में तेंदुए की दस्तक से दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:15 AM IST
विज्ञापन
गांव ऊहल के एक घर के परिसर में तेंदुआ। स्रोत : वीडियो ग्रेव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो बार घर के आंगन में दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुईं तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। बमसन ब्लॉक के ऊहल में तेंदुए की दस्तक से लोगों में भय का माहौल है। गत रात विजय कुमार पुत्र अनंत राम के घर के आंगन में तेंदुआ पहुंच गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विजय कुमार ने कहा कि तेंदुआ पहली बार 24 मार्च को रात के समय उनके घर के आंगन में दिखाई दिया, जिसे देखकर परिवार के लोग घबरा गए थे। इसके बाद छह अप्रैल को फिर वही तेंदुआ दोबारा नजर आया और इस बार उसकी गतिविधियां स्पष्ट रूप से सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं। उन्होंने कहा कि लगातार दो बार तेंदुए के आने से परिवार में भय का माहौल है और रात के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
छोटे बच्चों को घर से बाहर अकेले छोड़ने में भी डर लग रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द पिंजरा लगाने की अपील की। उन्होंने आसपास के लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यह तेंदुआ क्षेत्र में ही घूम रहा है और कभी भी हमला कर सकता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X