सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MLA should clarify his stand on the Supreme Court's decision: Pushpendra

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपना रुख स्पष्ट करें विधायक : पुष्पेंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 29 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने परिधि गृह में पत्रकार वार्ता में कहा कि सदर विधायक विधायक विधानसभा के पटल पर चिल्ला-चिल्ला कर अपनी बात कह रहे थे। मगर चिल्लाने से झूठ सच नहीं हो जाता है।
Trending Videos

पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि सदर विधायक ने खनन के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है, लेकिन इस मुद्दे पर वह स्वयं राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सदर विधायक को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। विधानसभा में जब भी उन्हें बोलने का मौका मिलता है तो वह जनता के मुद्दे को गौण कर देते हैं और इसमें केवल अपने ही परिवार की चर्चा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर वह कोई मुद्दा उठाते भी हैं तो उसमें भी लोगाें को गुमराह करते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सदर विधायक ने कोहली सड़क को लेकर मुद्दा उठाया, जिसमें उन्होंने कहा कि उसके सुधारीकरण के लिए बजट उपलब्ध करवा दिया है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के नए कैंपस में शिफ्ट न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन नेता प्रतिपक्ष के गुण सदर विधायक गाते हैं, उनके कार्यकाल में भवन तैयार नहीं हो पाया।
कांग्रेस सरकार में मेडिकल कॉलेज का नया भवन बनकर तैयार हो गया है और जल्द ही शिफ्ट होगा। जल्द ही इसका लोकार्पण होगा। उन्होंने कहा कि जिले में जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं में आरओ आधारित उपकरण स्थापित किए जाएंगे, ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पानी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed