{"_id":"69c6e70431d7e6f21b0fd51a","slug":"names-of-18-year-olds-should-be-included-in-voter-lists-sdm-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-188257-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 वर्ष के युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में हों दर्ज : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 वर्ष के युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में हों दर्ज : एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज में इस वर्ष 18 वर्ष की आयु पूरी करने जा रहे सभी युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करने का कार्य शुरू हो गया है। एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी शशिपाल शर्मा ने शुक्रवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों और भारत निर्वाचन आयोग के जागरुकता कार्यक्रम स्वीप के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर शशिपाल शर्मा ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने शिक्षण संस्थानों के पात्र विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। कोई भी पात्र विद्यार्थी इससे छूटना नहीं चाहिए। बैठक में निर्वाचन विभाग की कानूनगो टिंकल ठाकुर, क्षेत्र के विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों, राजकीय आईटीआई भोरंज, राजकीय महाविद्यालय भोरंज, कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी खरवाड़, जेपी आईटीआई समीरपुर और अन्य संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संवाद
Trending Videos