{"_id":"6a39895122d70201b5075d27","slug":"officials-remained-seated-in-the-auditorium-and-councilors-stood-their-ground-in-their-respective-camps-the-municipal-council-failed-to-elect-a-president-and-vice-president-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-198165-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सभागार में बैठे रहे अधिकारी, खेमों में डटे पार्षद, नप को नहीं मिले अध्यक्ष-उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सभागार में बैठे रहे अधिकारी, खेमों में डटे पार्षद, नप को नहीं मिले अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय नगर परिषद में सोमवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव से पहले सियासी घेराबंदी का दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिला। एक ओर चुनाव के लिए नगर परिषद के सभागार में अधिकारी पार्षदों का इंतजार करते रहे तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा अपने-अपने खेमों को साधने में जुटी रहीं।
कांग्रेस समर्थित पार्षद विश्राम गृह में डटे रहे, जबकि भाजपा समर्थित पार्षद मंडल कार्यालय में मौजूद रहे। आखिरकार निर्धारित बैठक में केवल एक पार्षद के पहुंचने से कोरम पूरा नहीं हो सका और चुनाव स्थगित करना पड़ा। अब मंगलवार को फिर बैठक होगी, जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का फैसला होने की उम्मीद है।
पूर्वाह्न 11 बजे : अधिकारी पहुंचे, पार्षद नहीं
नगर परिषद सुजानपुर के सभागार में उपमंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला एवं तहसीलदार प्रवीण ठाकुर निर्धारित समय से पूर्व ही पहुंच गए। बैठक का समय पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12 बजे तक रखा गया था। 48 मिनट तक सभागार में कोई पार्षद नहीं पहुंचा। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस खेमे के पार्षद विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की मौजूदगी में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में डटे रहे। पार्षद सुबह करीब सुबह 10 बजे ही यहां पहुंच गए थे। ज्योतिका ठाकुर, नीलम धीमान, वीना धीमान और विनय कुमार इसमें शामिल रहे।
विज्ञापन
पूर्वाह्न 11:48 बजे पार्षद विनय कुमार आए
वार्ड नंबर चार के पार्षद विनय कुमार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। टैक्सी से उतरने के बाद विनय बैठक हाल में चले गए, जबकि राजेंद्र वर्मा बाहर ही रहे। विनय कुमार ने सभागार में हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं, भाजपा खेमे के पार्षद नगर परिषद कार्यालय से करीब 400 मीटर दूर भाजपा मंडल कार्यालय में मौजूद रहे। यहां पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की मौजूदगी में नवनिर्वाचित पार्षद शिवानी, प्रोमिला, बलविंदर और मीनाक्षी महाजन डटी रहीं। भाजपा खेमे से एक भी पार्षद चुनावी बैठक में नहीं पहुंचा।
दोपहर 12:05 बजे
एसडीएम विकास शुक्ला सभागार से बाहर आए। उन्होंने बताया कि केवल एक पार्षद के पहुंचने के कारण कोरम पूरा नहीं हो पाया और बैठक स्थगित करनी पड़ी। अब मंगलवार को बैठक आयोजित होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगली बैठक में कोरम की अनिवार्यता नहीं होगी और उपस्थित सदस्यों के आधार पर चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई जा सकेगी।
मनीष गुप्ता की विश्राम गृह से भी दूरी
नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर दो से एकतरफा जीत हासिल करने वाले परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता विश्राम गृह में विधायक की मौजदूगी वाली बैठक से भी दूर ही रहे। हालांकि बीते दिनों ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा की अगुवाई में हुई बैठक में वह शामिल हुए थे लेकिन सोमवार को उनकी कांग्रेसी खेमे से दूरी की चर्चा शहर में खूब हुई। फिलहाल चार-चार के आंकड़े के साथ कांग्रेस और भाजपा सोमवार को बराबर दिखे। हालांकि कांग्रेस के पास विधायक का मत भी चुनाव में बोनस के तौर पर देखा जा रहा है।
जिलाध्यक्ष की अगुवाई में देररात तक बनी रणनीति
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, विधायक भोरंज सुरेश कुमार, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया और नशा निवारण बोर्ड के सलाहकार नरेश ठाकुर की मौजूदगी में कांग्रेसी खेमे के पार्षदों की रविवार रात को एक बैठक हुई। इस बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर रणनीति तय हुई, हालांकि वार्ड नंबर दो से पार्षद मनीष गुप्ता की सोमवार को कांग्रेस से दूरी इस मंथन की सार्थकता भी सवाल बन गई है। वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती का कहना है कि मनीष गुप्ता पार्टी के साथ है। मंगलवार को होने वाली बैठक में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नगर परिषद सुजानपुर में काबिज होंगे।