{"_id":"69c6e2a24f73f1083b004ba2","slug":"one-click-will-provide-information-about-ration-in-balyogis-store-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-188267-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एक क्लिक पर बालयोगी के भंडार में राशन की मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एक क्लिक पर बालयोगी के भंडार में राशन की मिलेगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुशील शर्मा
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में अब एक क्लिक पर बालयोगी के दरबार में चढ़ाए गए राशन की जानकारी मिलेगी। राशन की काला बजारी और अवैध बिक्री को रोकने के लिए मंदिर न्यास सॉफ्टवेयर तैयार करवाएगा।
इसके लिए मंदिर न्यास ने 15 लाख रुपये का बजट रखा है। बीते वर्ष मंदिर में अवैध रूप से राशन बिक्री का मामला सामने आया था। प्रदेशभर में यह मामला सुर्खियों में रहा था। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पहले राशन घोटाला के मामले सामने आने के बाद मंदिर न्यास ने राशन को ऑनलाइन करने का फैसला लिया था। अब इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर तैयार करवाया जाएगा।
इसमें आटा, चावल, दाल, नमक आदि को तोलकर रखा जाएगा और जैसे ही राशन तोला जाएगा वैसे ही यह मंदिर न्यास के स्टॉक में दर्ज कर दिया जाएगा। इसके बाद जब भी इसकी नीलामी होगी या फिर इसका प्रयोग किया जाएगा, तो वह भी स्टॉक में दर्ज होता जाएगा। इसमें बार कोड की व्यवस्था रहेगी। स्कैन करने के बाद पूरी व्यवस्था ऑनलाइन हो जाएगी।
बता दें कि मंदिर न्यास बाबा बालक नाथ में प्रतिवर्ष लगभग 20 टन राशन चढ़ता है। ऐसे में मंदिर न्यास ने इस घोटाले पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम उठाया है।
बता दें कि मंदिर न्यास बेवसाइट के माध्यम से पहले ही ऑनलाइन हो चुका है, लेकिन अब सॉफ्टवेयर तैयार करवाया जाएगा। सॉफ्टवेयर के तैयार होने के बाद कर्मचारी राशन को लेकर हेराफेरी नहीं कर सकेंगे। यदि कोई करता है तो स्टॉक मिलान करते समय पकड़ा जाएगा। संवाद
Trending Videos