{"_id":"69c82e823bde15007f058c16","slug":"one-primary-school-denotified-in-education-block-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-188359-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शिक्षा खंड हमीरपुर में एक प्राथमिक स्कूल डिनोटिफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शिक्षा खंड हमीरपुर में एक प्राथमिक स्कूल डिनोटिफाई
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शून्य दाखिला के चलते प्रदेश सरकार ने जिले के एक प्राथमिक स्कूल को डिनोटिफाई कर दिया है। शिक्षा खंड हमीरपुर के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला कढ़ियार में स्कूल में पिछले शैक्षणिक सत्र से लेकर अभी तक नए सत्र में एक भी विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया है।
ऐसे में सरकार की ओर से स्कूल को बंद कर दिया गया है। स्कूल भवन का प्रयोग कार्यालय सहित अन्य कार्यों में प्रयोग किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के शुरू होते ही प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने स्कूल की सूची निदेशालय को भेज दी थी। अब निदेशालय की ओर से एक स्कूल को बंद करने के आदेश जारी हुए हैं। स्कूल में नियुक्त स्टाफ सदस्यों, चपरासी, मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार निकटवर्ती अन्य स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा।
कोट
शून्य छात्र संख्या के एक प्राथमिक स्कूल को डिनोटिफाई किया गया है। विभाग की ओर से स्कूल को रेड जोन में डाला गया था। स्कूलों में कार्यरत स्टाफ सदस्यों को भी दूसरे स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा। -कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर
Trending Videos