{"_id":"69c6e6e67935b2b8e80b41ae","slug":"pensioners-of-corporationsboards-will-participate-in-the-proposed-protest-in-shimla-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-188261-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शिमला में प्रस्तावित धरने में शामिल होंगे निगम\/बोर्डों के पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शिमला में प्रस्तावित धरने में शामिल होंगे निगम/बोर्डों के पेंशनर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कॉरपोरेट सेक्टर के सभी निगम/बोर्डों के पेंशनरों की बैठक जिला प्रधान राज कुमार की अध्यक्षता में हमीरपुर में हुई। बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया है कि पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में 30 को शिमला के चौड़ा मैदान में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में 20 निगमों/बोर्डों के पेंशनर सामूहिक रूप से भाग लेंगे।
जिला प्रधान राज कुमार ने बताया कि दो दिसंबर 2004 से पहले सेवानिवृत्त हुए लगभग 1300 कर्मियों को सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर पूरी पेंशन मिल रही है। जो कर्मचारी दो दिसंबर 2004 के बाद निगम/बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें पेंशन सुविधा से वंचित कर दिया है।
करीब 6730 सेवानिवृत्त कर्मचारी न्यायालय के चक्र काट रहे हैं। यह वर्ग न एनपीएस और न ही ओपीएस की श्रेणी में आता है। इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई के दौर में केवल मात्र 1000 से लेकर 3500 रुपये तक ही ईपीएफओ की पेंशन मिल रही है।
साल 2022 के चुनाव के समय भी कांग्रेस पार्टी ने निगमों और बोर्डों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन सुविधा देने की घोषणा की थी। सत्ता में आने के बाद यह घोषणा पूरी नहीं हुई। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष है। बैठक में उधम सिंह, दलीप सिंह, बीएल सकलानी, योगेंद्र कौशल, केके डोगरा, सुरजीत सिंह, रोशन लाल, सुखदेव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos