सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People are not getting the benefit of the irrigation scheme made at a cost of Rs 35 lakh in Jansoh.

Hamirpur (Himachal) News: जनसूह में 35 लाख से बनी सिंचाई योजना का लोगों को नहीं मिल रहा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 22 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
People are not getting the benefit of the irrigation scheme made at a cost of Rs 35 lakh in Jansoh.
जनसूह में बनाई सिंचाई योजना के तहत टैंक पाइप से पानी नहीं आ रहा। स्रोत : जागरूक पाठक।
विज्ञापन
हमीरपुर। गांव जनसूह में जल शक्ति विभाग ने सिंचाई योजना के तहत टैंक तो बना दिए, लेकिन उनमें अल्फा वाल्व लगाना और पानी भरना भूल गया है। ग्रामीणों में पानी के टैंकों में अल्फा वॉल्व न लगने पर रोष है।
Trending Videos

जनसूह गांव में सिंचाई के लिए वर्ष 2018-19 में नई बड़ी सिंचाई योजना बनाई गई। स्कीम के लिए 35 लाख रुपये का बजट जारी हुआ था। स्कीम के लिए पानी की नई मोटर लगाई गईं और साथ में पानी के टैंक व नालियों का निर्माण भी किया गया, लेकिन आज तक पानी के टैंकों में अल्फा वाल्व नहीं लगे हैं और न ही पानी की टंकियाें में सिंचाई के लिए पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग धनेटा में इस स्कीम को चालू करने के लिए कई बार ज्ञापन दिए और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर भी कॉल कर समस्या के बारे में अवगत करवाया, लेकिन आज तक इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों में राम कृष्ण सुरेंद्र कुमार नरेश कुमार, जुगल कुमार, स्वरूप, संतोष, राजेश शर्मा, कमल शर्मा, पवन कुमार आदि ने कहा कि यहां पर विभाग ने न ही टैंकों में पानी भरा है और न ही टैंकों में अल्फा वाल्व लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों ने आलू, प्याज, गोभी, लहसुन आदि की खेती की है, लेकिन सिंचाई की सुविधा न होने के कारण सारी फसलें खराब हो रही हैं। एक खेत से दूसरे खेत तक पानी पहुंचाने के लिए मोटरें लगाई गई हैं, लेकिन आज तक टेस्टिंग ही नहीं हुई है।

कोट:

समस्या ध्यान में नहीं है। उनके पास कोई भी मांग नहीं आई है। अगर ग्रामीण मांग करते हैं, तो शीघ्र ही यहां पर पानी छोड़ दिया जाएगा। -नीरज वैद्य, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग धनेटा

जनसूह में बनाई सिंचाई योजना के तहत टैंक पाइप से पानी नहीं आ रहा। स्रोत : जागरूक पाठक।

जनसूह में बनाई सिंचाई योजना के तहत टैंक पाइप से पानी नहीं आ रहा। स्रोत : जागरूक पाठक।

जनसूह में बनाई सिंचाई योजना के तहत टैंक पाइप से पानी नहीं आ रहा। स्रोत : जागरूक पाठक।

जनसूह में बनाई सिंचाई योजना के तहत टैंक पाइप से पानी नहीं आ रहा। स्रोत : जागरूक पाठक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article