{"_id":"69c6e2668a48fa5b4f0f140e","slug":"people-are-not-showing-interest-in-getting-a-trade-license-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-188177-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए रुचि नहीं दिखा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए रुचि नहीं दिखा रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम के तहत विभिन्न कारोबार कर आजीविका कमा रहे दुकानदार बार-बार अवधि बढ़ाने के बावजूद ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं। हमीरपुर में लगभग दो हजार दुकानदारों में से अभी तक केवल 524 दुकानदारों ने अपने ट्रेड लाइसेंस बनवाए हैं।
नगर निगम हमीरपुर के तहत कारोबारियों को ट्रेड लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है। मगर हमीरपुर में दुकानदार बार-बार लाइसेंस बनवाने के लिए अवधि बढ़ाने के बाद भी लाइसेंस नहीं बना रहे हैं। अब ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए केवल चार दिन शेष रह गए हैं। बता दें कि नगर निगम हमीरपुर के तहत छोटे-बड़े सभी दुकानदारों को लाइसेंस बनवाना जरूरी है।
इसका उद्देश्य शहर में कुल दुकानदारों की संख्या की जानकारी हासिल करना, सबलेट मामलों पर अंकुश लगाना है। नगर निगम अब तक तीन बार ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए अवधि को बढ़ा चुका है। नगर निगम ने इससे पहले दिसंबर, जनवरी व फरवरी में लाइसेंस बनवाने की अवधि को बढ़ा चुका है।
अब अगर नगर निगम ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए समय नहीं देता है तो शेष दुकानदार ट्रेड लाइसेंस से वंचित रह जाएंगे और नगर निगम ट्रेड लाइसेंस न बनवाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
कोट :
नगर निगम हमीरपुर के तहत अभी तक कुल 524 दुकानदारों ने अपना ट्रेड लाइसेंस बनवाया है। दुकानदारों को 31 मार्च तक ट्रेड लाइसेंस बनवाने का समय दिया गया है। अभी तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय नहीं लिया गया है। -राम प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
Trending Videos