{"_id":"69cebfb86f2d750b360c313c","slug":"people-protested-against-the-closure-of-traffic-from-bharedi-to-chandruhi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-188859-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी से चंदरुही पर यातायात बंद करने का लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी से चंदरुही पर यातायात बंद करने का लोगों ने किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी(हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते भरेड़ी से चंदरुही सड़क पर यातायात पूर्णतया बंद कर दिया है। सड़क पर यातायात बंद होने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वीरवार को समस्या का समाधान करने के लिए ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा से मिला। ग्रामीणों में राकेश कुमार, रणजीत सिंह, प्रदीप कुमार, रीना कुमारी, रामलाल आदि ने कहा कि इस सड़क से दो दर्जन गांव जुड़े हुए हैं। सड़क से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं।
उन्होंने कहा कि सड़क को पूर्ण रूप से बंद करने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विभाग की ओर से 28 अप्रैल तक सड़क पर आवाजाही को बंद करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में आपात स्थिति में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। निर्माण कार्य के दौरान सड़क को एक तरफ से खुला रखा जाए, ताकि यातायात भी जारी रहे और कार्य भी सुचारू रूप से पूरा हो सके।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पिछले लगभग दो वर्षों से धीमी गति से चल रहा है और इसमें अनियमितताओं के आरोप भी लगे हैं। ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए सड़क को एक ओर से खुला रखा जाए।
कोट
ग्रामीणों की मांग पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर हल निकाला जाएगा, ताकि समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। -शशिपाल शर्मा, एसडीएम भोरंज
Trending Videos