{"_id":"69937cf22a53e626a70df554","slug":"piles-of-garbage-are-piled-up-everywhere-in-bijhari-market-disposal-is-being-done-by-burning-causing-public-distress-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-183793-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी बाजार में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, जलाकर हो रहा निपटान, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी बाजार में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, जलाकर हो रहा निपटान, जनता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप कुमार
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। व्यापारिक क्षेत्र में अपना दायरा बढ़ा रहे बिझड़ी बाजार में डोर-टू-डोर गारबेज उठाने की व्यवस्था न होने से व्यापारियों को कूड़े का निपटान करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोग खुले में कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि जब कूड़े के ढेर अधिक हो जाते हैं तो उन्हें नियमों के अनुसार ठिकाने लगाने के स्थान पर खुले में आग के हवाले किया जा रहा है। इससे दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
व्यापारियों की मानें तो कूड़े को जलाने से धुआं ही धुआं हो जाता है। इससे ग्राहक भी बिझड़ी बाजार में आने से कतराते हैं। इसका असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यहां पर न तो डंपिंग साइट है और न ही कूड़े के निपटान को लेकर अलग व्यवस्था है। जगह-जगह कूड़े के ढेर हैं। लावारिस जानवर भी कूड़े के ढेर पर बैठे रहते हैं। वहीं, कूड़े को जलाने के बाद बची राख जगह-जगह फैल रही है।
-- -
व्यापार मंडल बिझड़ी के तहत आज तक कूड़े के निपटान को व्यवस्था नहीं बन पाई है। लोगों को जहां भी खुली जगह मिलती है, वहां पर कूड़े के ढेर लगा देते हैं। इससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। कूड़े के ढेर अधिक होने पर इन्हें जलाना पड़ता है। -कुलदीप कुमार, व्यापारी बिझड़ी
सफाई व्यवस्था न होने से शहर में गंदगी का माहौल बना हुआ है। जगह-जगह कूड़े के ढेर सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। बाजार में कूड़े को उठाने की व्यवस्था बहुत ही जरूरी है। इस ओर प्रशासन कोई भी गंभीरता नहीं दिखा रहा है। -सुनील कुमार, व्यापारी बिझड़ी
खुले में कूड़ा जलाए जाने से बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। अलग-अलग कूड़ा एक साथ ही जलाया जाता है। प्रशासन से हमारी एक ही मांग है कि सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बाजार से सप्ताह में कम से कम दो बार कूड़ा उठाया जाना चाहिए। -पवन कुमार, व्यापारी बिझड़ी
कूड़े का निपटान न होने के कारण व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। बाजार में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। अगर यहां पर कूड़े के निपटान की व्यवस्था होती है, तो व्यापारियों को अधिक लाभ मिलेगा। प्रशासन को इस ओर कदम उठाने चाहिएं। -राजेश कुमार, व्यापारी बिझड़ी
Trending Videos