सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Posing as an army officer, he purchased a vehicle and the cheque given for payment bounced.

Hamirpur (Himachal) News: सेना का अधिकारी बन खरीदा वाहन भुगतान के लिए दिया चेक बाउंस

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 20 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत धोखाधड़ी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कथित तौर पर शातिर ने खुद को सेना का अधिकारी बताकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।
Trending Videos

कुल्लू निवासी हेमराज ने भोरंज के धमरोल गांव के एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता हेमराज का कहना है कि उसने अपना वाहन भोरंज के एक व्यक्ति को दो लाख 80 हजार रुपये में बेचा था। आरोपी ने उसे 78 हजार रुपये की डाउन पेमेंट दी थी। इसमें आरोपी ने डाउन पेमेंट नकद न देकर चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उसने इस चेक को बैंक में लगाया तो खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। शिकायतकर्ता ने आरोपी से वाहन को वापस देने की बात कही तो उसने वापस करने से मना कर दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी ने इस वाहन को फर्जी दस्तावेज बनाकर कुल्लू में किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने खुद को सेना का अधिकारी बताकर षड्यंत्रपूर्वक धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। धमरोल निवासी व्यक्ति के अलावा दो अन्य लोगों पर भी इस मामले में संलिप्त होने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर धमकाने का आरोप लगाया है।
एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू को नजर में रखकर छानबीन कर रही है। छानबीन के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed