सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ravi wins Big Mali by defeating Gagan

Hamirpur (Himachal) News: गगन को हराकर रवि ने जीती बड़ी माली

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 28 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत करेर में आयोजित दंगल में बडी और हिमाचली माली के मुकाबले आयोजित किए गए। बड़ी माली का मुकाबला रवि कुमार पानीपत तथा मोहाली के गगन के बीच हुआ।
Trending Videos

रोमांच भरे इस मुकाबले में पानीपत के रवि कुमार ने गगन को हराकर बड़ी माली पर अपना कब्जा जमाया। बड़ी माली के विजेता को 21 हजार एवं गुर्ज तथा उपविजेता पहलवान को 20 हजार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचली माली का मुकाबला समोह के प्रिंस व अंकू हमीरपुर के बीच हुआ, जिसमें समोह के प्रिंस ने अंकू को पटखनी देकर अपनी जीत सुनिश्चित की। इस माली के मुकाबले में विजेता पहलवान को 11 हजार रुपये एवं गुर्ज तथा उपविजेता पहलवान को नौ हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डॉ. आर सी शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में परमानंद शर्मा एवं पंडित गंगाराम शर्मा उपस्थित रहे। मेले की पूर्व संध्या पर विधिवत नवग्रह पूजन, गणपति पूजन तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
मेले में गांववासियों का विशेष सहयोग रहा। इस दंगल में विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यकारिणी सदस्य स्वामी सुरेश शिवानंद सरस्वती भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दंगल कमेटी के प्रधान वीरेंद्र शर्मा ने युवाओं को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed