सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Some people in Papalah are throwing garbage on the roadside, causing trouble to the people living nearby due to the foul smell.

Hamirpur (Himachal) News: पपलाह में कुछ लोग सड़क किनारे फेंक रहे कूडा, बदबू से आसपास की जनता हो रही परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 15 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Some people in Papalah are throwing garbage on the roadside, causing trouble to the people living nearby due to the foul smell.
विद्यासागर शर्मा
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत पपलाह क्षेत्र में लगे कूड़े के ढेर से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। कुछ लोग सड़क किनारे ही कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे न केवल क्षेत्र की स्वच्छता प्रभावित हो रही है, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों का बदबू से जीना मुहाल हो गया है।
Trending Videos

सड़क किनारे जमा कचरे से काफी दुर्गंध फैल रही है। इससे राहगीरों और दुकानदारों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े के ढेर के कारण मक्खियां और लावारिस पशु इकट्ठा हो जाते हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। खासकर गर्मी के मौसम में यह स्थिति और भी चिंताजनक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि बाहर के लोग भी यहां आकर कूड़ा फेंक रहे हैं। कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कूड़ा डालने के लिए उचित स्थान तय तक डस्टबिन लगाए जाएं। इससे लोगों को सड़क किनारे कचरा फेंकने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

कई बार पपलाह से गुजरता हूं। कूड़ा यहीं पर फेंका होता है। सफाई नहीं होने से बीमारी फैलने की आशंका है। -मान चंद, निवासी धमरोल
कूड़े की समस्या गंभीर है। इसका समय पर समाधान किया जाना आवश्यक है। प्रशासन को इस बारे में उचित कदम उठाने चाहिएं। -अशोक कुमार, निवासी जाहू

कूड़े के निपटारे की उचित व्यवस्था हो तो लोग जगह-जगह कूड़ा नहीं फेकेंगे। कूड़े की समस्या का जल्द उचित समाधान किया जाए। -विनोद शर्मा, निवासी भरेड़ी
कूड़ा डालने के लिए पर्याप्त मात्रा में डस्टबीन की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। कूड़े से बीमारियां फैलने की आशंका होती है। -विद्यासागर शर्मा, निवासी खरींगन
कोट-

पपलाह में कूड़े की समस्या का मामला ध्यान में आया है। पपलाह पंचायत सचिव को इस बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। -शशिपाल शर्मा, एसडीएम भोरंज

विद्यासागर शर्मा

विद्यासागर शर्मा

विद्यासागर शर्मा

विद्यासागर शर्मा

विद्यासागर शर्मा

विद्यासागर शर्मा

विद्यासागर शर्मा

विद्यासागर शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article