{"_id":"69b5b02790283702b2080666","slug":"sumit-from-punjab-became-the-winner-of-badi-mali-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-186657-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पंजाब के सुमित बने बड़ी माली के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पंजाब के सुमित बने बड़ी माली के विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
गांव डिडवीं में आयोजित दंगल के विजेता पहलवान कमेटी पदाधिकारियों के साथ। संवाद
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं के अंतर्गत गांव डिडवीं में शनिवार को विशाल दंगल मेले का आयोजन किया गया। मेले में काफी संख्या में पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। छिंज कमेटी के प्रधान प्रकाश शर्मा ने बताया कि बड़ी माली के विजेता पंजाब के खन्ना से सुमित बने, जबकि दीपक वणी उपविजेता रहें। विजेता पहलवान को 15000 रुपये तथा एक गुर्ज देकर सम्मानित किया गया।
वहीं, उपविजेता 11000 रुपये दिए गए। छोटी माली के विजेता पहलवान जम्मू के चैन बने, जबकि उपविजेता सोनीपत के देव रहे। छोटी माली के विजेता पहलवान को 7100 रुपये तथा गुर्ज देकर और उपविजेता को 6100 रुपये देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि आशीष शर्मा ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।
Trending Videos