{"_id":"697910a4fb86f5c50d0271a1","slug":"the-post-of-dermatology-doctor-has-been-vacant-for-one-year-in-nadaun-hospital-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-181500-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल में एक साल से चर्म रोग चिकित्सक का पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल में एक साल से चर्म रोग चिकित्सक का पद खाली
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन में चर्म रोग चिकित्सक का पद एक साल से रिक्त है। मरीजों को चमड़ी से संबंधित विकारों का उपचार करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर सहित अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
नादौन अस्पताल में प्रतिदिन 200 के करीब ओपीडी है। यहां पर मरीज विभिन्न बीमारियों का उपचार करवाने पहुंचते हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ के न होने से उन्हें निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में राकेश, सुमन, प्रतीम, हेमराज, बलवंत आदि ने कहा कि अस्पताल में उपचार न मिलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
वहीं, रिक्त पद को भरने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस रिक्त पद को नहीं भरा गया है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में चर्म रोग चिकित्सक को होना अति अनिवार्य है। अस्पताल में दो से तीन जिलों के लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं।
वहीं, नादौन बीएमओ डॉ. राजेश भारद्वाज ने बताया कि नादौन अस्पताल में चर्म रोग चिकित्सक के रिक्त पद भरने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
Trending Videos