{"_id":"69f347beecd7f7f43500832c","slug":"trouble-due-to-lack-of-fans-in-the-shed-in-deotsidh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-191969-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में शेड में पंखे न होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में शेड में पंखे न होने से परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध में बैरियर नंबर एक में बिना पंखों के बैठे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
-बैरियर नंबर एक के पास श्रद्धालुओं को होती है असुविधा
-दुकानदारों और यात्रियों ने न्यास से उठाई मांग
-- -- -- -- --
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ की नगरी दियोटसिद्ध में बैरियर नंबर एक के पास बने शेड में पंखों और बिजली की व्यवस्था न होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यहां विश्राम करने वाले श्रद्धालुओं को उमस और तपिश झेलनी पड़ रही है। यह शेड यात्रियों के लिए धूप से बचाव और थोड़ी देर आराम करने का प्रमुख स्थान है लेकिन पंखे न होने के कारण गर्मियों में यहां बैठना मुश्किल हो गया है।
श्रद्धालुओं ने कहा कि तापमान अधिक होने पर वह यहां राहत पाने के लिए रुकते हैं लेकिन बिना हवा के यह स्थान भी असहज हो जाता है। स्थानीय दुकानदारों और यात्रियों ने बाबा बालकनाथ न्यास से मांग उठाई है कि शेड में जल्द पंखे लगाए जाएं और बिजली की सुविधा बहाल की जाए।
दुकानदार सुदेश, छोटू राम, धर्मेंद्र सिंह, अजय और सुनील ने कहा कि चैत्र मास के मेलों के दौरान यहां पंखे और बिजली की व्यवस्था की गई थी। मेला समाप्त होते ही पंखे हटा दिए और बिजली कनेक्शन भी बंद कर दिया। जून-जुलाई की गर्मी को देखते हुए कम से कम इन माह तक पंखों की व्यवस्था बनाए रखी जानी चाहिए ताकि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में अभी आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मौके पर कर्मचारियों को भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा और यात्रियों की सुविधा के लिए शीघ्र पंखों व बिजली की व्यवस्था करवाई जाएगी।
Trending Videos