{"_id":"69728636cb3b0caffd0cb0c0","slug":"village-committees-will-monitor-chitta-smugglers-in-every-village-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-181072-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हर गांव में चिट्टा तस्करों पर नजर रखेगी ग्राम कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हर गांव में चिट्टा तस्करों पर नजर रखेगी ग्राम कमेटी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत डेरा में ग्राम सभा के दौरान उपस्थित लोग। संवाद
विज्ञापन
संजीव वालिया
सुजानपुर(हमीरपुर)। जिले की डेरा ग्राम पंचायत में कोई भी व्यक्ति चिट्टे के कारोबार को लेकर कदम न रखे, इसके लिए कमेटियों का गठन किया जाएगा और ऐसे संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ पैनी नजर रखी जाएगी। गांव और वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा।
सुजानपुर विकास खंड की पंचायत डेरा में वीरवार को हुई ग्राम सभा में ग्रामीणों ने चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत शपथ लेकर पंचायत ने यह प्रस्ताव पारित किया।
डेरा पंचायत के प्रांगण में पूर्वाह्न 11 बजे 50 के करीब लोग सभा में पहुंचे हुए हैं। इनमें 80 फीसदी के करीब महिलाएं है। ग्राम सभा में पंचायत प्रधान सोनिया रांगडा बढ़ते नशे के प्रति चिंता जताते हुए सभा का एजेंडा पेश कर रही हैं। उन्होंने पंचायत को नशा मुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए इस चिट्टे के खिलाफ जारी युद्ध में बढ़-करकर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि पंचायत में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार नशे को खत्म करने के लिए ग्राम सभा का आयोजित की जा रही है। इस दौरान सभा में मौजूदा लोगों ने प्रदेश सरकार के निर्णय को सराहा। सभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पंचायत में कोई भी व्यक्ति जिस पर नशे का कारोबार करने का संदेह होता है, ऐसे व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कार्रवाई को लेकर सूचना देनी होगी, ताकि ऐसे व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया जाए व दोबारा पंचायत में ऐसी कोई हिम्मत न जुटा सके।
ऐसे में विभिन्न वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन करेंगे, जो भी व्यक्ति संदिग्ध नजर आता है, तुरंत इसकी सूचना देकर गांव के लोग एकजुट होकर ऐसे व्यक्ति का पर्दाफाश करेंगे। ग्राम स्तर पर यदि पहरा देने की जरूरत होगी, तो पहरा भी दिया जाएगा। इस फैसले को सभा में मौजूद महिलाओं ने सराहते हुए समर्थन दिया।
सभा के अंत में जिंदगी को हां और चिट्टे को ना का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर पंचायत सचिव रीता चंदेल, उपाध्यक्ष राकेश, वार्ड सदस्य केसर सिंह निशा सरिता प्रकाश चंद, स्कूल के मुख्य अध्यापक रणजीत सिंह मौजूद रहे।
वहीं, विकास खंड सुजानपुर के पंचायत निरीक्षक शेर सिंह ने कहा कि वीरवार को पंचायत दाडला, डेरा, खैरी, पटलानंदर, सपाहल, टीहरा में ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ।
क्या कहते हैं लोग
पंचायत में नशे को खत्म करने व ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा में ग्रामीणों के सहयोग से निर्णय लिया कि कोई भी व्यक्ति जिस पर चिट्टे का कारोबार करने का संदेह होगा, उसका एकजुट होकर पर्दाफाश किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ निगरानी करने के लिए कमेटियां गठित की जाएंगी। -सोनिया रांगडा, पंचायत प्रधान डेरा
चिट्टे की नशीली लत ने खुशहाल घरों को उजाड़कर रख दिया है। नशे में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कठोर से कठोर निर्णय लेने चाहिएं। -मनशा देवी, आशा वर्कर
पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में नशे के खिलाफ अभियान चलाकर बेहतरीन निर्णय लिए गए हैं। नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की जानकारी देनी चाहिए, ताकि पंचायत को नशा मुक्त बनाया जा सके। सभी को एकजुट होकर इसके खिलाफ जंग लड़नी होगी होगा। -निशा देवी, वार्ड सदस्य
Trending Videos