{"_id":"69c7cd7ede9b0577b80c97b3","slug":"12-sub-committees-formed-for-dhummu-shah-fair-kangra-news-c-95-1-ssml1008-226609-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धुम्मू शाह मेले के लिए 12 उप-समितियां गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धुम्मू शाह मेले के लिए 12 उप-समितियां गठित
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 29 Mar 2026 06:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले के दौरान अंतिम दो दिन सांस्कृतिक संध्याएं करवाई जाएंगी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। वार्ड नंबर-13 दाड़ी गांव में प्रस्तावित धुम्मू शाह मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर बैठक की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और मेले से संबंधित व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों एवं समन्वय पर चर्चा की। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) धर्मशाला एवं मेला अधिकारी मोहित रत्न ने बताया कि धुम्मू शाह मेला दाड़ी में 8 से 15 अप्रैल तक होगा।
मोहित रत्न ने बताया कि मेले के सफल संचालन के लिए 12 उप-समितियों का गठन किया गया है, जिनमें ग्राउंड मैनेजमेंट एवं आवंटन समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, व्यय समिति, मीडिया समन्वय समिति, आतिथ्य समिति, स्थल व्यवस्था समिति, कानून एवं व्यवस्था समिति, स्वच्छता समिति, पुरस्कार वितरण समिति, छिंज आयोजन समिति, मंदिर समिति और स्वागत समितियां शामिल हैं। सभी समितियों को उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कानून एवं व्यवस्था समिति को मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुरस्कार छिंज आयोजन समिति को पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन तथा मंदिर समिति को धार्मिक अनुष्ठानों एवं पूजा-अर्चना की व्यवस्थाओं की देखरेख करने के निर्देश दिए गए हैं। मेले के दौरान अंतिम दो दिनों में सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जिला विकास अधिकारी (ग्रामीण विकास) भानु प्रताप सिंह, जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी, एसएचओ नारायण सिंह, तहसीलदार गिरिराज ठाकुर, फायर ऑफिसर राजेश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos