{"_id":"6a5a2e7ee4d20375900d0d47","slug":"47000-applications-in-kangra-and-chamba-for-300-units-of-free-electricity-kangra-news-c-95-1-kng1054-245319-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बिजली की 300 मुफ्त यूनिट के लिए कांगड़ा और चंबा में 47 हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बिजली की 300 मुफ्त यूनिट के लिए कांगड़ा और चंबा में 47 हजार आवेदन
Sat, 18 Jul 2026 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 18 Jul 2026 06:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। प्रदेश सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों के लिए शुरू की गई निशुल्क 300 यूनिट बिजली योजना का कांगड़ा और चंबा जिलों में बड़ा रुझान देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के कांगड़ा, देहरा और डलहौजी बिजली सर्किलों में अब तक लगभग 47 हजार परिवारों ने आवेदन साथ आवश्यक दस्तावेज जमा करवा दिए हैं।
बिजली बोर्ड द्वारा इन दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पात्र उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। डलहौजी सर्किल में सबसे अधिक करीब 33 हजार उपभोक्ताओं ने आवेदन किया है, जबकि कांगड़ा बिजली सर्किल से अब तक 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके विपरीत, देहरा सर्किल में अभी तक केवल 2500 के करीब ही बीपीएल परिवारों ने अपने दस्तावेज जमा करवाए हैं।
बिजली बोर्ड की ओर से सभी आवेदनों और दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। पात्र पाए जाने वाले परिवारों को हर माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ दिया जाएगा। बता दें कि यह योजना विशेष रूप से केवल बीपीएल परिवारों के लिए ही शुरू की गई है। लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को अपना राशन कार्ड, बीपीएल प्रमाण पत्र, नवीनतम बिजली बिल और पहचान पत्र जमा करवाना होगा। आम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रदेश सरकार पहले से ही प्रतिमाह 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
300 यूनिट फ्री बिजली के लिए बोर्ड के पास अब तक 47 हजार से अधिक आवेदन पहुंचे हैं और अभी यह प्रक्रिया चल रही है। जिन पात्र उपभोक्ताओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक दस्तावेज जल्द जमा करवाएं, ताकि उन्हें भी योजना का लाभ समय पर मिल सके। -अजय गौतम, मुख्य अभियंता, एचपीएसईबीएल नॉर्थ जोन धर्मशाला