सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A flood in Shahpur's Gaj Khad caused the collapse of an under-construction bridge.

Kangra News: शाहपुर के गज खड्ड में फ्लड आने से निर्माणाधीन पुल ढहा

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 13 May 2026 05:49 AM IST
विज्ञापन
A flood in Shahpur's Gaj Khad caused the collapse of an under-construction bridge.
धनोटू-ललेटा-बनुमहादेव सड़क पर निर्माणाधीन पुल ढहा। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर के धनोटू-ललेटा-बनुमहादेव मार्ग पर सोमवार रात बेमौसमी बरसात का कहर बरपा। यहां गज खड्ड में आए अचानक फ्लड (बाढ़) के कारण निर्माणाधीन पुल ढह गया। करीब ढाई करोड़ की लागत से यह पुल बन रहा है। 50 मीटर लंबे इस सिंगल लेन पुल का निर्माण कार्य आठ माह पहले शुरू हुआ था और लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन पुल की चरणबद्ध तरीके से सलैब डाली जा रही थी। इसके लिए गज खड्ड में शटरिंग की गई थी। सोमवार रात को भारी बारिश के बाद आए तेज बहाव के कारण शटरिंग के नीचे से सामग्री बह गई और निर्माणाधीन पुल टूट कर कर गया। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अनुसार अभी तक केवल पुल के पिलर के निर्माण के लिए ही भुगतान किया गया था, जो सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊपरी ढांचे की कोई पेमेंट नहीं हुई थी। इससे ठेकेदार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पीडब्ल्यूडी मंडल शाहपुर के अधिशासी अभियंता नीरज जसवाल ने स्पष्ट किया कि विभाग अब कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करेगा और ठेकेदार को अपने खर्च पर ही पुल दोबारा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री के टेस्ट नियमित रूप से किए जाते थे और गुणवत्ता में कोई कमी नहीं थी।
निर्माणाधीन पुल के गिरने की सूचना मिलते ही उपमुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी किए। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जांच रिपोर्ट जल्द सौंपी जाए ताकि लापरवाही या तकनीकी खामी का पता चल सके। विधायक के साथ एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर और पीडब्ल्यूडी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर स्थानीय प्रतिनिधियों संजय शर्मा, संजय कपूर, मोहिंद्र सिंह, विक्रम सिंह चंबियाल और इंद्रजीत ने भी विधायक के समक्ष अपनी चिंताएं रखीं।

धनोटू-ललेटा-बनुमहादेव सड़क पर निर्माणाधीन पुल ढहा। -स्रोत : जागरूक पाठक

धनोटू-ललेटा-बनुमहादेव सड़क पर निर्माणाधीन पुल ढहा। -स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed