{"_id":"69bc599fff4b53102e06539a","slug":"a-scuffle-broke-out-over-the-cylinder-and-people-climbed-onto-the-truck-forcing-the-police-to-be-called-kangra-news-c-95-1-kng1004-225038-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सिलिंडर के लिए धक्का-मुक्की, ट्रक पर चढ़ गए लोग, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सिलिंडर के लिए धक्का-मुक्की, ट्रक पर चढ़ गए लोग, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन
इंदौरा के डमटाल गैस एजेंसी में सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। क्षेत्र के सूरजपुर स्थित गैस एजेंसी के गोदाम में घरेलू गैस सिलिंडर वितरण के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सिलिंडर से भरा ट्रक पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सिलिंडर लेने की होड़ में कई लोग ट्रक पर चढ़ गए और एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करने लगे, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई और एजेंसी संचालक को पुलिस बुलानी पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही ट्रक गोदाम में पहुंचा, लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। जल्द सिलिंडर प्राप्त करने के लिए लोग ट्रक के ऊपर और चालक कैबिन तक चढ़ गए व मोबाइल पर आए ओटीपी दिखाकर सिलिंडर लेने की कोशिश करने लगे। इस दौरान भीड़ के कारण अव्यवस्था फैल गई।
स्थिति बिगड़ते देख गैस एजेंसी प्रबंधन ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस के पहुंचने के बाद ही हालात पर काबू पाया जा सका और गैस सिलिंडरों का वितरण व्यवस्थित ढंग से शुरू किया गया।
बताया जा रहा है कि गैस एजेंसी में आए दिन इसी तरह लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे वितरण कार्य प्रभावित हो रहा है। हालांकि सरकार और प्रशासन की ओर से गैस की कोई कमी न होने का दावा किया जा रहा है लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है।
खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक अजय कौंडल ने लोगों से अपील की है कि वे गैस एजेंसी पर भीड़ लगाने के बजाय अपने-अपने गांवों में पहुंचने वाली वितरण गाड़ियों से ही सिलिंडर प्राप्त करें। विभाग द्वारा अब गांव-स्तर पर गैस वितरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके।
Trending Videos