फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   All eligible women of Bara Bhangal to receive 1,500: Chief Minister

बड़ा भंगाल की सभी पात्र महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये : मुख्यमंत्री

Sun, 28 Jun 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 28 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
All eligible women of Bara Bhangal to receive 1,500: Chief Minister
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। फाइल फोटो
बैजनाथ (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल की सभी पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1,500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की है। शनिवार को बड़ा भंगाल पहुंचे मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान यह बड़ी सौगात दी।
विज्ञापन


सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो इस अति दुर्गम क्षेत्र में रात्रि प्रवास कर रहे हैं। वर्ष 2011 के बाद किसी भी मुख्यमंत्री का यह पहला बड़ा भंगाल दौरा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्थानीय विधायक किशोरी लाल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान क्षेत्र के लिए कुल छह बड़ी घोषणाएं कीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस दुर्गम क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनरेटर सेट लगाए जाएंगे। इसके अलावा बड़ा भंगाल के स्कूली बच्चों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए विशेष इंसेंटिव (प्रोत्साहन राशि) दी जाएगी। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए बीड़ इत्यादि नजदीकी क्षेत्रों के स्कूलों को नोडल स्कूल बनाया जाएगा, ताकि यहां के बच्चे वहां जाकर आसानी से स्कूली शिक्षा ग्रहण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू ने अधिकारियों को बड़ा भंगाल को इको टूरिज्म के तौर पर विकसित करने के निर्देश दिए और इसके लिए शीघ्र ही विस्तृत कार्य योजना बनाने को कहा। उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र में प्राकृतिक खेती से उगाए जाने वाले राजमाह पर सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रदान करेगी। कृषि विभाग को निर्देश दिए गए कि वे स्थानीय लोगों को प्राकृतिक खेती से जोड़ें और सुविधाएं दें। भेड़ पालकों के लिए बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उनसे उचित मूल्य पर मीट की खरीद करेगी। उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed