फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   All types of surgeries to be performed at Dharamshala Hospital starting from the 20th.

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में 20 से होंगे सभी प्रकार के ऑपरेशन

Sat, 18 Jul 2026 01:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
All types of surgeries to be performed at Dharamshala Hospital starting from the 20th.
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में 20 जुलाई से सभी प्रकार के ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। ऑपरेशन थियेटर (ओटी) की छत की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने नियमित सर्जरी सेवाएं बहाल करने का फैसला लिया है। करीब डेढ़ माह से ऑपरेशन सेवाएं बंद होने के कारण मरीजों को टांडा मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार ऑपरेशन थियेटर की छत में लंबे समय से रिसाव और अन्य तकनीकी समस्याएं थीं। एक जून से सभी प्रकार के ऑपरेशन अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए थे। 20 जुलाई से सामान्य शल्य चिकित्सा, स्त्री रोग, अस्थि रोग और नेत्र रोग सहित सभी निर्धारित ऑपरेशन पहले की तरह शुरू कर दिए जाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने जिन मरीजों के ऑपरेशन स्थगित हुए थे, उनसे संबंधित विभाग से संपर्क कर नई तिथि प्राप्त करने की अपील की है।
विज्ञापन

.........
ओटी की छत का मरम्मत कार्य पूरा हो गया है। 20 जुलाई से ऑपरेशन थियेटर को सुचारू कर दिया जाएगा। इससे पहले ओटी की साफ-सफाई करवाई जाएगी ताकि किसी प्रकार से संक्रमण का खतरा पैदा न हो। -डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed