फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anganwadi workers troubled by 2G mobile phones.

Kangra News: 2जी मोबाइल फोन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परेशान

Sat, 18 Jul 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 18 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers troubled by 2G mobile phones.
धर्मशाला। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराए गए 2जी मोबाइल फोन अब उनके कामकाज में बड़ी बाधा बन रहे हैं। पुराने मोबाइलों की धीमी गति और तकनीकी खामियों के कारण पोषण ट्रैकर सहित अन्य ऑनलाइन कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन के साथ विभागीय रिपोर्टिंग भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना है कि पोषण ट्रैकर एप पर उपस्थिति दर्ज कराने में भी परेशानी आ रही है। कई बार हाजिरी लगाने के लिए पूरे दिन इंतजार करना पड़ता है। इंटरनेट की धीमी गति, बार-बार हैंग होने और बैटरी संबंधी दिक्कतों के कारण उन्हें अतिरिक्त समय और परेशानी झेलनी पड़ रही है। बच्चों की देखभाल, पोषण कार्यक्रम, गर्भवती और धात्री महिलाओं से जुड़े कार्य, सर्वे, रिकॉर्ड अपडेट और अन्य विभागीय जिम्मेदारियां भी मोबाइल के माध्यम से पूरी करनी होती हैं। ऐसे में कई बार उन्हें निजी मोबाइल का इस्तेमाल करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन की उपप्रधान वीना शर्मा और महासचिव लैज्या ठाकुर ने बताया कि इस मुद्दे सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 23 जुलाई को शिमला में महिला एवं बाल विकास मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल से मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed