{"_id":"6a52a4ee1f18e47c8003c9fe","slug":"badhai-amount-fixed-for-transgender-individuals-in-nandrul-panchayat-kangra-news-c-95-1-kng1037-244345-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नंदरूल पंचायत में ट्रांसजेंडरों के लिए बधाई की राशि तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नंदरूल पंचायत में ट्रांसजेंडरों के लिए बधाई की राशि तय
Sun, 12 Jul 2026 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
ग्राम सभा के दौरान सामूहिक चित्र में पंचायत नंदरूल के प्रतिनिधि। -जागरुक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा की नंदरूल पंचायत में अब बधाई के नाम पर ट्रांसजेंडरों की मनमर्जी और जबरन वसूली नहीं चलेगी। ट्रांसजेंडरों के साथ होने वाली माथापच्ची और विवाद को खत्म करने के लिए पंचायत ने बधाई राशि की अधिकतम सीमा तय कर दी है। अब तय राशि से ज्यादा पैसे कोई भी किन्नर नहीं मांग सकेगा।
ग्राम पंचायत नंदरूल की ग्राम सभा बैठक में इस संबंध में बकायदा एक प्रस्ताव पारित किया गया। पंचायत के प्रधान संजीव कुमार और सचिव ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत अब बीपीएल परिवारों के लिए 1100 रुपये और अन्य सामान्य परिवारों के लिए 2100 रुपये की बधाई राशि तय की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई सक्षम या अमीर व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से तय राशि से अधिक दान देना चाहता है तो उसमें पंचायत को कोई आपत्ति नहीं होगी।
पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि किन्नर समुदाय के लोग इस निर्धारित व्यवस्था को मानने से इनकार करते हैं या घरों में जाकर अभद्र भाषा और अवांछित व्यवहार का प्रदर्शन करते हैं तो पंचायत पुलिस व प्रशासन के माध्यम से कड़े कानूनी कदम उठाने के लिए बाध्य होगी। इसके साथ ही ग्राम सभा की इस बैठक में पंचायत में होने वाले आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई।