{"_id":"6a52a550c25077b1090b78b8","slug":"sunil-found-unconscious-in-the-forest-has-died-sahil-had-been-accused-of-his-murder-kangra-news-c-399-1-sml1042-495797-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जंगल में बेसुध मिले सुनील की मौत लगा था साहिल की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जंगल में बेसुध मिले सुनील की मौत लगा था साहिल की हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाली (कांगड़ा)। पंचायत पनालथ के गांव देहरी निवासी सुनील कुमार उर्फ नोखा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिस पर कुछ ही दिन पहले लापता युवक साहिल की हत्या करने के आरोप लगे थे। शुक्रवार को सुनील कुमार अपने घर के पास जंगल में बेसुध और चिल्लाती हालत में मिला था, जिसे परिजनों ने चारपाई पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया।
इसी दौरान क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लापता जरोट निवासी साहिल मनहास (25) का शव भी समीप ही पौंग बांध की भूमि पर एक खंडहर से बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया। साहिल के परिजनों ने आरोप जड़ा था कि सुनील और उसके रिश्तेदारों ने ही उनके बेटे की हत्या की है।
शुक्रवार को जब परिजन सुनील कुमार को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे तो साहिल की मौत से आक्रोशित ग्रामीण और उसके परिजन रास्ते में अड़ गए। मौके पर पहुंचे डीएसपी वीरी सिंह ने गुस्साए लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
इसके बाद ही सुनील को सिविल अस्पताल जवाली ले जाया जा सका। वहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी वीरी सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दोनों युवकों की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस इस संवेदनशील मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।