सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Beach Asian Games: Nitika and Simran Selected for Indian Team's Final Camp

बीच एशियन गेम्स: नितिका और सिमरन का भारतीय टीम के फाइनल कैंप में चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Mar 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धर्मशाला की कबड्डी खिलाड़ी नितिका चौहान और सिमरन कंबोज ने बीच एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। 

Beach Asian Games: Nitika and Simran Selected for Indian Team's Final Camp
नितिका चौहान और सिमरन कंबोज। - फोटो : आईपीआर विभाग
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धर्मशाला की कबड्डी खिलाड़ी नितिका चौहान और सिमरन कंबोज ने बीच एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। दोनों खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के फाइनल कोचिंग कैंप के लिए हुआ है। गुजरात के गांधीनगर में 15 अप्रैल तक प्रशिक्षण शिविर चलेगा। गौरतलब है कि इससे पहले आयोजित प्रारंभिक शिविर में देशभर से 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

Trending Videos


कड़े अभ्यास और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अब केवल 12 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ही फाइनल कैंप के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इन्हीं खिलाड़ियों में से अंतिम टीम का चयन होगा, जो चीन के सान्या में तिरंगा फहराने उतरेंगी। बीच एशियन गेम्स का आयोजन 20 से 30 अप्रैल तक चीन के सान्या में होगा। इसमें बीच कबड्डी के साथ-साथ बीच वॉलीबाल, सॉकर, हैंडबाल, बास्केटबाल, टेकबाल और ओपन वॉटर स्विमिंग जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुकीं बेटियां
नितिका और सिमरन का हालिया ट्रैक रिकॉर्ड उनकी दावेदारी को और मजबूत करता है। जनवरी 2025 में आयोजित 12वीं बीच कबड्डी प्रतियोगिता में नितिका चौहान ने स्वर्ण पदक, वहीं सिमरन कंबोज ने कांस्य पदक हासिल किया था। नितिका खेलो इंडिया बीच गेम्स में भी चमक बिखेर चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच पूजा ठाकुर ने इसे सेंटर के लिए गौरव का क्षण बताते हुए उम्मीद जताई है कि दोनों बेटियां अंतिम टीम में जगह बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाएंगी।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए चार वेटलिफ्टरों का चयन
 खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में हिमाचल के चार वेटलिफ्टर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन खिलाड़ियों ने ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन कर टीम में जगह पक्की की है। चयनित खिलाड़ियों में 48 किलोग्राम वर्ग में राधिका ठाकुर, 65 किलोग्राम वर्ग में अविनाश, 94 किलोग्राम वर्ग में युवराज और खेम राज शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 25 मार्च से 6 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में होगी। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए अभ्यास में जुट गए हैं। टीम के साथ कोच आकाश पठानिया और टीम मैनेजर मुस्कान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश के आईटीओ एवं भारतीय भारोत्तोलन संघ के कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, राजेश कुमार, शिवाली राजपूत और अनिल कुमार को तकनीकी अधिकारियों के रूप में चुना गया है। इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा और हिमाचल प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव राज कुमार जम्वाल ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed