सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP celebrates Bengal victory with drums and trumpets

Kangra News: भाजपा ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बंगाल में जीता का जश्न

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 04 May 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrates Bengal victory with drums and trumpets
प​श्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर धर्मशाला के दाड़ी में ढ़ोल की थाप पर नाचते हुए भाजपा विधायक स
विज्ञापन
धर्मशाला। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत और तीन राज्यों में पार्टी की शानदार सफलता का जिला कांगड़ा में जोरदार जश्न मनाया गया। सोमवार को धर्मशाला, नूरपुर, गगल, परागपुर और जवाली सहित जिले के विभिन्न कोनों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं।

धर्मशाला मंडल भाजपा ने दाड़ी स्थित कार्यालय में विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और लड्डू बांटकर मुंह मीठा करवाया। सुधीर शर्मा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और गरीब कल्याण की नीतियों पर जनता की अटूट मुहर है। इस मौके पर संगठनात्मक जिला कांगड़ा के भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी विश्व चक्षु, मंडल अध्यक्ष डॉ. विशाल नैहरिया सहित अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता के कुशासन से मुक्ति हुई बंगाल की जनता : डॉ. राजीव
नूरपुर/संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। उपमंडल मुख्यालय नूरपुर के चौगान बस स्टैंड पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का की मौजूदगी में जश्न मनाया गया। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि बंगाल की जनता को ममता बनर्जी के कुशासन से मुक्ति मिली है। उन्होंने दावा किया कि तीन राज्यों की इस सफलता के बाद अब पंजाब और हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बनना तय है। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए जीत का श्रेय मोदी लहर को दिया। उधर, जिला परिषद के घाटी वार्ड में भाजपा समर्मथि प्रत्याशी शुभम कुमार (टैरेस) ने युवा मोर्चा के सदस्यों के साथ मिलकर संसारपुर टैरेस (रीड़ी कुठेड़ा) के लाल टंकी चौक पर लड्डू बांटकर जश्न मनाया। इस मौके पर सुरेश ठाकुर, बंटी ठाकुर, मनमोहन सिंह, करण जसवाल, राजेश्वर कुमार, राजीव कुमार, सनी ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


गगल, परागपुर और जवाली में गूंजा... जय भाजपा-तय भाजपा
गगल/परागपुर/जवाली/इंदौरा (कांगड़ा)। जिला भाजपा के महामंत्री देविंद्र कोहली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जय भाजपा, तय भाजपा के नारों के साथ गगल में पश्चिम बंगाल में मिली जीत का जश्न किया। कोहली ने इसे 2026 के मिशन का शंखनाद करार दिया। परागपुर बस स्टैंड पर मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने हलवे का प्रसाद बांटा और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने उन साथियों के संघर्ष को याद किया जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में बंगाल में पार्टी को सींचा। जवाली में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार और महामंत्री सुलक्षण शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह बंगाल ने भाजपा की नीतियों को स्वीकार किया है, उसी तर्ज पर आने वाले विधानसभा चुनावों में हिमाचल में भी पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। उधर, इंदौरा में पूर्व विधायक रीता धीमान ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुशी मनाई और लड्डू बांटकर सभी को बधाई दी। संवाद

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर धर्मशाला के दाड़ी में ढ़ोल की थाप पर नाचते हुए भाजपा विधायक स

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर धर्मशाला के दाड़ी में ढ़ोल की थाप पर नाचते हुए भाजपा विधायक स

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर धर्मशाला के दाड़ी में ढ़ोल की थाप पर नाचते हुए भाजपा विधायक स

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर धर्मशाला के दाड़ी में ढ़ोल की थाप पर नाचते हुए भाजपा विधायक स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed