{"_id":"69a5db37c95af3da330eee69","slug":"body-of-ankit-who-drowned-in-beas-recovered-after-24-hours-kangra-news-c-95-1-kng1004-222787-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ब्यास में डूबे अंकित का 24 घंटे बाद शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ब्यास में डूबे अंकित का 24 घंटे बाद शव बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
व्यास नदी के पास सर्च अभियान चलाती पुलिस व एन डी आर एफ टीम स्रोतजागरूक पाठक
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। उपमंडल के भड़ोली क्षेत्र में ब्यास नदी में डूबे 22 वर्षीय युवक अंकित कुमार का शव सोमवार दोपहर बाद बरामद कर लिया गया। रविवार को नहाते समय चार दोस्तों के साथ वह पानी में डूब गया था। इस हादसे के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस ने रविवार देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका था।
सोमवार को दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान लगभग 24 घंटे बाद अंकित का शव बरामद हुआ है। अंकित का शव डूबने वाले स्थान पर ही पानी के भीतर करीब 20 मीटर नीचे सरियों के बीच फंसा था। पानी से अंकित का शव बाहर निकलते वक्त परिजन और रिश्तेदार भी वहां मौजूद थे। अंकित का शव देखकर मां और बहन बिलख उठीं और घटना के बाद गमगीन माहौल है।
बता दें कि रविवार को गांव बगेड़ निवासी अंकित अपने छोटे भाई और दो अन्य दोस्तों के साथ घर के पास ही नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक चारों गहरे पानी में चले गए थे। शोर मचाने पर मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने सूझबूझ दिखाते हुए टायर की ट्यूब की मदद से अंकित के भाई और दो अन्य युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मगर अंकित पानी की गहराई में समा गया था।
मृतक अंकित नादौन में एक कॉफी शॉप पर काम करता था और अपने परिवार का बड़ा बेटा था। उसके पिता हरदीप सिंह पेशे से पेंटर हैं। होली के त्योहार से ठीक पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है।
Trending Videos