सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now an underpass will be built on the four-lane in Pritam Nagar too.

Kangra News: अब प्रीतमनगर में भी फोरलेन पर बनेगा अंडरपास

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 03 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Now an underpass will be built on the four-lane in Pritam Nagar too.
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल के 39 मील स्थित प्रीतमनगर में फोरलेन पर सुरक्षित आवागमन के लिए लंबे समय से की जा रही अंडरपास की मांग अब पूरी होने जा रही है। इससे पहले केवल द्रम्मण में ही अंडरपास की सुविधा मिलनी थी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के हस्तक्षेप के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एनएचएआई ने अंडरपास निर्माण को मंजूरी दे दी, जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
Trending Videos

स्थानीय लोग लंबे समय से सिंचाई कूहल क्रॉसिंग और सुरक्षित आवागमन के लिए अंडरपास निर्माण की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि फोरलेन बनने के बाद सड़क पार करना खतरनाक हो गया था। बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार प्रशासन और कंपनी को ज्ञापन दिए गए, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को लोगों ने इसके लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान भटियात से शिमला जा रहे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। हटली निवासी अशोक चंबियाल ने उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। मौके पर ही विधानसभा अध्यक्ष ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास सुरजेवाला को स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्या का तत्काल समाधान किया जाए।
उन्होंने उपायुक्त को भी फोन कर मौके का निरीक्षण करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, निर्देशों पर सकारात्मक पहल करते हुए रीजनल ऑफिसर ने प्रीतमनगर में अंडरपास निर्माण को मंजूरी दे दी। अशोक चंबियाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने उनको फोन के माध्यम से अंडरपास निर्माण को मंजूरी मिलने बारे जानकारी दी है। अंडरपास निर्माण को मंजूरी मिलने पर ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है। उधर, ग्रामीणों ने कहा कि जब भी विधानसभा अध्यक्ष शिमला से भटियात आएंगे, हटली चौक पर उनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed