{"_id":"6a4ffeeb76093bab5409ccb3","slug":"chadhiyar-sarimolag-delhi-bus-did-not-run-due-to-a-technical-snag-kangra-news-c-95-1-kng1047-244018-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: तकनीकी खराबी से नहीं चली चढ़ियार-सरीमोलग-दिल्ली बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: तकनीकी खराबी से नहीं चली चढ़ियार-सरीमोलग-दिल्ली बस
Sat, 11 Jul 2026 12:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालग (कांगड़ा)। एचआरटीसी ऊना डिपो की ओर से संचालित चढ़ियार-दिल्ली वाया सरीमोलग बस वीरवार को तकनीकी खराबी के कारण नहीं चल सकी। बस सेवा बंद रहने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एचआरटीसी के ऑनलाइन पोर्टल से भी इस बस रूट को हटा दिया गया है और आगामी दिनों की ऑनलाइन बुकिंग बंद होने से यात्रियों में सेवा के लंबे समय तक प्रभावित रहने की आशंका बढ़ गई है।
यह बस प्रतिदिन शाम चार बजे जयसिंहपुर से चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए रवाना होती है। संसाई, सरीमोलग, प्लेटा, बजोट, मैला, हारसी सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए यह दिल्ली तक पहुंचने वाली एकमात्र सीधी बस सेवा है।
दिल्ली जाने वाले कई यात्रियों ने मजबूरन पालमपुर डिपो की उस बस से सफर किया जो जयसिंहपुर से शाम 5:12 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। हालांकि इस बस में अतिरिक्त भीड़ होने के कारण यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी सन्नी, अक्षय, सतीश, साहिल सहित अन्य लोगों ने कहा कि यह बस ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली से सीधी कड़ी है। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से बस की शीघ्र मरम्मत कर सेवा तुरंत बहाल करने की मांग की।
उधर, एचआरटीसी ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे रूट पर नहीं भेजा गया। बस की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है और ठीक होते ही इसे नियमित रूप से निर्धारित रूट पर संचालित कर दिया जाएगा।