फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Clear mandate against the government in Panchayati Raj and urban body elections: Bindal

पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में सरकार के खिलाफ स्पष्ट जनादेश: बिंदल

Sun, 19 Jul 2026 01:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Clear mandate against the government in Panchayati Raj and urban body elections: Bindal
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शनिवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हिमाचल में पंचायती राज व नगर निगम चुनावों ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तस्वीर दिखा दी है। इन चुनावों में कांग्रेस कहीं भी खड़ी नहीं हो पाई। इन चुनावों में कांग्रेस सरकार ने जमकर सत्ता का दुरुपयोग किया, लेकिन चुनाव परिणाम प्रदेश सरकार के खिलाफ स्पष्ट जनादेश हैं और जनता ने इसकी नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ है। मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगमों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कई स्थानों पर अधिकृत उम्मीदवार तक घोषित नहीं किए थे, ऐसे में उसका जीत का दावा करना तथ्यात्मक रूप से गलत है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर नगर निकायों में सत्ता हासिल करने के लिए नियमों में मनमाना बदलाव करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2022 की चुनावी घोषणाओं को कांग्रेस सरकार ने अलमारी में बंद करके रख दिया है। जनता ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह सरकार की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं है। बिंदल ने दावा किया कि गंभीर रूप से बीमार मरीजों को वित्तीय सहायता समय पर नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने और जनता की गंभीर चिंताओं को दूर करने में विफल रही है, जिससे वह सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक अरुण मेहरा कूका, जिला भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, चंद्र भूषण नाग, प्रवक्ता राकेश शर्मा, संजय शर्मा व प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed