{"_id":"6a5bdfd6ec635dab9e077baf","slug":"ground-soaked-by-heavy-rain-farmers-smile-kangra-news-c-95-1-kng1045-245603-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: झमाझम बारिश से तर हुई जमीन, मुस्कराए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: झमाझम बारिश से तर हुई जमीन, मुस्कराए किसान
Sun, 19 Jul 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद दाडी़ में धान के खेत में खड़ा पानी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांगड़ा जिले में मानसून मेहरबान हो गया। शुक्रवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश शनिवार सुबह तक जारी रही। इससे जिलेभर में मौसम सुहावना हो गया। बारिश से सबसे अधिक राहत किसानों को मिली है जो पिछले कई दिन से धान, मक्की और अन्य खरीफ फसलों के लिए अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे।
शनिवार दोपहर बाद बारिश भले ही थम गई लेकिन आसमान में घने बादल छाए रहे और धर्मशाला सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की धुंध छा गई। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। धर्मशाला में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
बारिश से खेतों में नमी होने पर किसानों ने राहत की सांस ली है। विशेषकर धान की रोपाई वाले क्षेत्रों में यह बारिश संजीवनी साबित होगी। पिछले कुछ दिन से कम वर्षा के कारण किसान चिंतित थे और सिंचाई के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ रहे थे।
विज्ञापन
उद्यान विभाग के अनुसार बारिश के बाद किसान फलदार पौधों का रोपण कर सकते हैं। जमीन में पर्याप्त नमी के कारण पौधे के खत्म होने की आशंका काफी कम हो जाती है। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिन तक लगातार भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने भी लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।