{"_id":"6a5be081339605195b08a202","slug":"theft-at-five-shops-hair-cutting-equipment-taken-from-a-salon-kangra-news-c-95-1-kng1004-245632-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पांच दुकानों में चोरी, सैलून से ले गए बाल काटने का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पांच दुकानों में चोरी, सैलून से ले गए बाल काटने का सामान
Sun, 19 Jul 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर (कांगड़ा)। छतड़ी बाजार में शुक्रवार रात चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसमें दौरान वे एक सैलून से बाल काटने का सामान, एम्प्लीफायर व स्पीकर और एक जूते की दुकान से हजारों की नकदी व सामान ले उड़े।
चोरों की यह करतूत बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। शनिवार सुबह जब दुकानदार पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर दंग रह गए। दुकानदारों के मुताबिक, चोर जूते की दुकान से करीब 20-25 हजार रुपये का सामान और दो हजार की नकदी चुरा ले गए हैं। वारदात में चार से पांच चोरों के शामिल होने का अंदेशा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। वहीं, घटना से सहमे स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। संवाद