{"_id":"6a3e982e4fcb39750a0fe3d0","slug":"dharamshala-packed-for-the-weekend-hotels-see-100-occupancy-kangra-news-c-95-1-kng1046-241616-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: वीकेंड के लिए पैक हुआ धर्मशाला, होटलों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: वीकेंड के लिए पैक हुआ धर्मशाला, होटलों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी
Sat, 27 Jun 2026 08:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 27 Jun 2026 08:47 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय धर्मशाला के तहत आते कोतवाली बाजार सड़क मार्ग में शाम के समय लगा वाहनों का लंबा जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। वीकेंड शुरू होने से पहले ही पर्यटन नगरी धर्मशाला पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार हो गई है। शुक्रवार को ही शहर के अधिकांश निजी होटलों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। होटल कारोबारियों के मुताबिक, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में मोबाइल, कपड़ा और मेडिकल शॉप एसोसिएशन की छुट्टियां होने के कारण बड़ी संख्या में कारोबारी अपने परिवारों के साथ धर्मशाला पहुंचे हैं।
इसका असर स्थानीय पर्यटन कारोबार पर साफ दिख रहा है और रविवार तक होटल पूरी तरह पैक रहने की उम्मीद है। शुक्रवार सुबह से ही मैक्लोडगंज, भागसूनाग, नड्डी और धर्मकोट जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी चहल-पहल रही। दिनभर पर्यटक वाहन धर्मशाला के कचहरी चौक और कोतवाली बाजार से मैक्लोडगंज की ओर बढ़ते दिखाई दिए।
वाहनों की भारी तादाद के कारण शाम के समय कोतवाली बाजार सड़क मार्ग पर रुक-रुक कर लंबा जाम भी लगा। हालांकि, यातायात सुचारू करने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर व्यवस्था को संभाले रखा।
विज्ञापन
होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला के महासचिव विवेक महाजन ने बताया कि इन दिनों पंजाब और जम्मू-कश्मीर में विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशनों की चार दिनों की छुट्टियां चल रही हैं। इस वजह से इन दोनों राज्यों से रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक धर्मशाला पहुंच रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वीकेंड और रविवार तक पर्यटन कारोबार काफी शानदार रहेगा।