{"_id":"6a5a3186217bf2940f054a67","slug":"elderly-man-swept-away-by-strong-current-in-ravine-body-found-two-kilometers-away-kangra-news-c-95-1-kng1047-245462-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खड्ड के तेज बहाव में बहा बजुर्ग, दो किमी दूर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खड्ड के तेज बहाव में बहा बजुर्ग, दो किमी दूर मिला शव
Sat, 18 Jul 2026 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 18 Jul 2026 07:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र की जब्बर खड्ड में शुक्रवार सुबह पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रशपाल सिंह (70) निवासी न्याजपुर वार्ड-9, नूरपुर के रूप में हुई है। पेशे से धोबी रशपाल सिंह सुबह खड्ड के दूसरी तरफ श्मशानघाट के पास स्थित मंदिर गए थे।
लौटते समय ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के कारण खड्ड में अचानक जलस्तर बढ़ गया, जिससे पैर फिसलने के कारण वह तेज बहाव में बह गए। नूरपुर के एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया। इसके बाद एनडीआरएफ ने खड्ड में व्यापक सर्च अभियान चलाया और घटनास्थल से करीब दो किमी आगे बुजुर्ग का शव बरामद किया।
नगर परिषद नूरपुर के वार्ड पार्षद अश्वनी कुमार डफ्फा ने बताया कि मृतक के बेटे की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है और परिवार में अब तीन पोतियां हैं। बुजुर्ग ही घर में अकेला कमाने वाला था और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। पार्षद ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द उचित आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है। नूरपुर के डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।