सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ensure prompt action in cases of molestation and domestic violence: SP

छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा के मामलों में त्वरित कार्रवाई हो सुनिश्चित : एसपी

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 18 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ensure prompt action in cases of molestation and domestic violence: SP
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला देहरा की मासिक अपराध समीक्षा एवं एवं पुलिस कल्याण बैठक एसपी मयंक चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। बैठक में क्षेत्र में हाल ही में सामने आए गंभीर आपराधिक मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। बैठक में एसपी ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Trending Videos

वहीं, मयंक चौधरी ने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड और ऑनलाइन निवेश और धोखाधड़ी को लेकर जागरूकता अभियान तेज करने को कहा। एसपी मयंक चौधरी ने अवैध खनन और नशा तस्करी पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष नाकाबंदी और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल के दिनों में कुछ मामलों में चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों की बरामदगी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों को नेटवर्क तोड़ने के लिए सघन अभियान चलाने को कहा गया। लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर भी बल दिया। इस दौरान पुलिस थाना ज्वालामुखी को फरवरी 2026 का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित कर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed