सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   First provide facilities, then impose property tax in the merged area.

Kangra News: पहले सुविधाएं दें, फिर लगाया जाए मर्ज एरिया में प्रापर्टी टैक्स

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 20 Mar 2026 05:28 AM IST
विज्ञापन
First provide facilities, then impose property tax in the merged area.
दीपक धनोटिया, वार्ड- नौ
विज्ञापन
मर्ज एरिया के लोगों ने गृहकर लगाने के निर्णय पर जताई आपत्ती
Trending Videos

कहा, 10 साल बीत जाने के बाद सीवरेज तक की सुविधा नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के तहत आने वाले मर्ज एरिया में प्रॉपर्टी टैक्स लगाने के फैसले का ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने कड़ा विरोध जताया है। लोगों का कहना है कि बिना बुनियादी सुविधाएं दिए गृह कर थोपना सरासर गलत है। नगर निगम में शामिल हुए करीब 10 साल बीत चुके हैं, लेकिन आज तक उन्हें सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं करवाई गई।
ऐसे में टैक्स लगाने का निर्णय जनता के साथ अन्याय है। न तो इलाके में समुचित सीवरेज व्यवस्था है और न ही अन्य बुनियादी ढांचे का विकास अपेक्षित स्तर पर हुआ है। कई क्षेत्रों में सड़कों, पानी निकासी और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं भी अधूरी पड़ी हैं, जिससे लोगों को रोजमर्रा की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि जब तक नगर निगम मर्ज एरिया में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित नहीं करता, तब तक प्रॉपर्टी टैक्स लागू नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में नगर परिषद धर्मशाला को नगर निगम का दर्जा दिया गया था तो विभिन्न मापदंडों को पूरा करने के लिए तत्कालीन नगर परिषद के साथ लगती सात पंचायतों को नगर निगम क्षेत्र में शामिल किया था। इस तरह नगर निगम में रामनगर, शामनगर, सकोह, दाड़ी, खनियारा, कंड और सिद्धबाड़ी क्षेत्र मर्ज किए थे। मर्ज एरिया में पहले दो वर्ष के लिए संपत्ति कर में छूट दी गई थी। इसके बाद यह छूट एक वर्ष और बढ़ा दी गई।
कोट्स...
- सरकार के निर्देशों के अनुसार मर्ज एरिया के लोगों को मार्च, 2020 के बाद का प्रॉपर्टी टैक्स चुकाना ही पड़ेगा। 31 मार्च कर सर्वे पूरा कर लिया जाएगा उसके बाद सभी को टैक्स भरना पड़ेगा। - जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला
मर्ज एरिया के लोगों के बयान...
- 10 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक मर्ज एरिया में लोगों को कोई मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। सड़क किनारे नालियों की हालत खराब है। नालियां पूरी तरह से कीचड़ से भरी पड़ी है और बरसात का पानी सड़कों पर बहता है। निगम पहले सुविधाएं दें फिर टैक्स की बात करे। - विक्की चौधरी, वार्ड-16, सिद्धपुर

- वार्ड की सड़कों इतनी छोटी हैं कि अगर किसी ने अपने घर में निर्माण कार्य लगाया है तो सामग्री घर तक नहीं पहुंच पाती है। निगम में लोगों को कोई खास सुविधाएं नहीं मिल पा रहा हैं। ऐसे में मर्ज एरिया के लोग किस बात का टैक्स नगर निगम धर्मशाला को दें। - अभिषेक, वार्ड-11, रामनगर

- सकोह वार्ड में आज तक सड़के-गलियां तक पक्की नहीं हो पाई हैं। स्ट्रीट लाइटें भी ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं है। सीवरेज के नाम पर आज तक कुछ नहीं मिल पाया है। 10 सालों में आज तक कोई मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। ऐसे में टैक्स लेना किसी भी स्थिति में सही नहीं है। - दीपक धनोटिया, वार्ड-9, सकोह

- ग्रामीण क्षेत्र से नगर निगम धर्मशाला में शामिल हुए 10 साल हो गए हैं। लेकिन आज तक विकास के नाम पर कुछ नहीं मिला है। न तो सही से लाइटों की सुविधा है और न ही सीवरेज की सुविधा नहीं मिल पाई है। कूहलों की स्थिति दयनीत है, जिस ओर नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है। - शुभम गुप्ता, वार्ड-8, खेल परिसर
- मर्ज एरिया में अभी भी कुछ ऐसे क्षेत्र में जहां मूलभूत सुविधाएं जैसे स्ट्रीट लाइट, पक्के रास्ते, सीवरेज आदि की सुविधा नहीं है। ऐसे में मर्ज एरिया में प्रॉपर्टी टैक्स लगाने का फैसला सही नहीं है। निगम को चाहिए कि पहले इस सुविधाओं को पूरा किया जाए। - कुश डोगरा, वार्ड-14, कंड

दीपक धनोटिया, वार्ड- नौ

दीपक धनोटिया, वार्ड- नौ

दीपक धनोटिया, वार्ड- नौ

दीपक धनोटिया, वार्ड- नौ

दीपक धनोटिया, वार्ड- नौ

दीपक धनोटिया, वार्ड- नौ

दीपक धनोटिया, वार्ड- नौ

दीपक धनोटिया, वार्ड- नौ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed