{"_id":"6a5a8995b1f1cb858a0d873d","slug":"health-department-receives-six-xray-machines-kangra-news-c-95-1-kng1045-245306-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: स्वास्थ्य विभाग को मिलीं छह एक्स-रे मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: स्वास्थ्य विभाग को मिलीं छह एक्स-रे मशीनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। क्षय रोग (टीबी) की समय पर पहचान और उपचार को अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को केंद्र सरकार से छह नई डिजिटल एक्स-रे मशीनें मिली हैं। इन मशीनों के स्थापित होने से टीबी मरीजों की जांच पहले से अधिक तेज और सटीक हो सकेगी। इससे टीबी उन्मूलन अभियान को भी गति मिलेगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नई एक्स-रे मशीनें स्वास्थ्य खंड गोपालपुर, नगरोटा बगवां, नगरोटा सूरियां, नूरपुर, तियारा और जयसिंहपुर में स्थापित की जाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेडियोग्राफर को प्रति एक्स-रे 10 रुपये का भुगतान किया जाएगा। जयसिंहपुर स्वास्थ्य खंड में 49 हजार, गोपालपुर में 60 हजार, नगरोटा बगवां में 55 हजार, नगरोटा सूरियां में 51 हजार, नूरपुर में 59 हजार और तियारा स्वास्थ्य खंड में 55 हजार लोगों की टीबी जांच की जानी है।
अभियान के दूसरे चरण में अब तक 46,592 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें 867 टीबी मरीज मिले हैं। 172 मरीजों का उपचार पूरा हो चुका है। 12 नए निक्षय मित्र जुड़े हैं। 1,818 निक्षय किटें मरीजों को वितरित की गई हैं।
विज्ञापन
........
केंद्र सरकार की ओर से जिले को छह नई पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें दी गई हैं। इन मशीनों की मदद से टीबी की जांच में तेजी आएगी और अभियान को सफल बनाने में सहायता मिलेगी। -डॉ. राजेश सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं टीबी उन्मूलन अधिकारी