सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   in the city today

Kangra News: सिटी में आज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
in the city today
विज्ञापन
साक्षात्कार: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला (दाड़ी) में सुबह 10 बजे से कैंपस साक्षात्कार का आयोजन होगा। इसमें बाॅन न्यूट्रिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड सोनीपत एवं कॉन्टिनेंटल कंपनी गुरुग्राम रोजगार देगी।
Trending Videos


बैठक: राजपूत कल्याण सभा शहीद स्मारक धर्मशाला में यूजीसी एक्ट के विरोध में सुबह 10 बजे बैठक कर कानून के विरोध में रैली निकालेगी।

आयोजन: वन्य प्राणी विभाग सुबह 10 बजे इंटरप्रिटेशन केंद्र नगरोटा सूरियां में पौंग बर्ड फेस्टिवल का आयोजन करेगा। फेस्टिवल में स्कूलों और काॅलेजों के विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नगरोटा सूरियां में सुबह 10 बजे विश्व वेटलैंड दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

शिविर: टीबी मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य खंड महाकाल के तहत झिकली भेठ में सुबह 9 ः30 बजे से चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इसमें मौके पर ही पोर्टेबल एक्सरे मशीन से एक्सरे किए जाएंगे।


काम की बात
सड़क बंद : लोक निर्माण विभाग हरिपुर उपमंडल के तहत दरकाटा से बणे दी हट्टी मार्ग पर सीमेंट कंक्रीट का कार्य किया जाएगा। इसके चलते यह मार्ग 12 फरवरी तक आंशिक रूप से बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालक एनएच-303 शिमला-मटौर, एनएच-503 देहरा-बनखंडी और बनखंडी से पाइसा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

अस्पताल ड्यूटी: नागरिक अस्पताल कांगड़ा में सोमवार को डॉ. अल्पना (एसएमओ), डॉ. सचिता (ईएनटी), डॉ. सुजाया (चर्म रोग), डॉ. अरुण (बाल रोग), डॉ. पायल (एमओ), डॉ. शैलजा (एमओ), डॉ. भारती (दंत विभाग) और डॉ. संतोष (दंत विभाग) अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed