फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jaundice outbreak in Dharamshala; 21 people, including 12 children, hospitalized.

Kangra News: धर्मशाला में पीलिया का प्रकोप, 12 बच्चों सहित 21 अस्पताल में भर्ती, दो टांडा रेफर

Sat, 18 Jul 2026 06:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Jaundice outbreak in Dharamshala; 21 people, including 12 children, hospitalized.
धर्मशाला अस्पताल के ​शिशु वार्ड में पीलिया के उपचार के लिए एडमिट एक परिवार के तीन बच्चे। अमर उज
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के कंड, दाड़नू, गमरू, रामनगर और शामनगर क्षेत्रों में पीलिया फैल गया है। पांच दिनों में इन क्षेत्रों से पीलिया के कई मामले सामने आने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में 12 बच्चों सहित 21 मरीज भर्ती हैं। वहीं, दो गंभीर बच्चों को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर करना पड़ा है।
विज्ञापन

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है, जबकि जल शक्ति विभाग को पेयजल के नमूनों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्राथमिक जांच में दूषित पेयजल को ही इन क्षेत्रों में पीलिया फैलने की मुख्य वजह माना जा रहा है। बरसात शुरू होते ही बढ़े इन मामलों से जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल के बच्चों के वार्ड में भर्ती मरीजों में एक ही परिवार के तीन बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी आयु 7 से 17 साल के बीच है। इसके अलावा मेडिसिन वार्ड में भी 9 मरीज उपचाराधीन हैं। दाड़नू की प्रीति ने बताया कि प्राइमरी स्कूल कंड में गंदे पानी की सप्लाई के कारण उनके तीनों बच्चे बीमार हुए हैं, जो तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। स्कूल के अन्य बच्चे भी इसी पानी के कारण पीलिया की चपेट में आए हैं, जिसकी शिकायत मुख्याध्यापक से भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव के उपाय और कारण
प्रमुख कारण : दूषित पानी व संक्रमित भोजन का सेवन, हेपेटाइटिस ए और ई वायरस, खराब स्वच्छता और सीवरेज का पेयजल में मिलना।
बचाव के उपाय : हमेशा उबला हुआ पानी पिएं। भोजन से पहले हाथ धोएं। खुले व कटे फलों से बचें। पानी की टंकियों की नियमित सफाई करें। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।

धर्मशाला क्षेत्र में पीलिया फैलने की जानकारी मिली है। जल्द ही पेयजल योजनाओं और टैंकों से पानी के सैंपल भरकर जांच करवाई जाएगी। यदि सैंपल फेल होते हैं तो पानी की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। विभाग लगातार टैंकों की सफाई करवा रहा है। -सुमित कटोच, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, मंडल धर्मशाला


क्षेत्रीय अस्पताल में पिछले चार-पांच दिनों से पीलिया के मामले आ रहे हैं। अभी करीब 21 मरीज मेडिसिन और बच्चों के वार्ड में भर्ती हैं। पीलिया फैलने का मुख्य कारण गंदा पानी ही होता है। -डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला

धर्मशाला अस्पताल के शिशु वार्ड में पीलिया के उपचार के लिए एडमिट एक परिवार के तीन बच्चे। अमर उज

धर्मशाला अस्पताल के शिशु वार्ड में पीलिया के उपचार के लिए एडमिट एक परिवार के तीन बच्चे। अमर उज

धर्मशाला अस्पताल के शिशु वार्ड में पीलिया के उपचार के लिए एडमिट एक परिवार के तीन बच्चे। अमर उज

धर्मशाला अस्पताल के शिशु वार्ड में पीलिया के उपचार के लिए एडमिट एक परिवार के तीन बच्चे। अमर उज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed