{"_id":"6a59360cf820b284890ae6ed","slug":"jeep-loaded-with-khair-wood-seized-in-bhadroya-kangra-news-c-95-1-kng1004-245163-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भदरोया में पकड़ी खैर की लकड़ी से लदी जीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भदरोया में पकड़ी खैर की लकड़ी से लदी जीप
Fri, 17 Jul 2026 04:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 17 Jul 2026 04:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। वन मंडल नूरपुर की भदरोया वन रेंज के बाड़ी खड्ड क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध खैर की लकड़ी से लदी एक जीप कब्जे में ली है। वाहन से करीब खैर की लकड़ी के 25 मोछे बरामद किए हैं।
चालक लकड़ी के संबंध में कोई दस्वावेज पेश नहीं कर पाया। विभाग ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक वर्ष में भदरोया वन रेंज से अवैध खैर कटान और तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में खैर माफिया पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। कभी बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों में खैर की तस्करी पकड़ी जाती है तो कभी निजी वाहनों का इस्तेमाल कर वन संपदा को ठिकाने लगाया जाता है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह लगातार एक ही वन रेंज से अवैध कटान और तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं, उससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
भदरोया वन रेंज के बाड़ी खड्ड क्षेत्र में खैर की लकड़ी से लदा एक वाहन पकड़ा गया है। वाहन को विभाग ने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। -संदीप कोहली, वन मंडल अधिकारी, नूरपुर