{"_id":"6a5a888621dfa4541209671c","slug":"kangra-residents-troubled-by-frequent-power-cuts-kangra-news-c-95-1-kng1037-245365-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बार-बार बिजली कटों से कांगड़ावासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बार-बार बिजली कटों से कांगड़ावासी परेशान
Sat, 18 Jul 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
राकेश मेहरा, मंदिर बाजार कांगडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार लग रहे बिजली कट लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। बरसात और उमस के बीच वीरवार को करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घरों, दुकानों, कार्यालयों और छोटे कारोबारियों का कामकाज प्रभावित हुआ। लोगों का कहना है कि अब बिना बारिश या तेज हवा के भी बिना पूर्व सूचना बिजली कट लगाए जा रहे हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली बोर्ड मरम्मत और रखरखाव का हवाला देता है लेकिन बार-बार लग रहे कटों का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। यदि बिजली बंद करनी हो तो इसकी पूर्व सूचना दी जानी चाहिए ताकि लोग वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें। व्यापारियों का कहना है कि अचानक बिजली जाने से कारोबार के साथ वैवाहिक और अन्य कार्यक्रम भी प्रभावित होते हैं।
-- -- -- -- -- -
बिजली बोर्ड को चाहिए कि अगर बिजली बंद करनी है तो तीन दिन पहले लोगों को इसकी सूचना देनी चाहिए ताकि लोग अपना इंतजाम कर सकें। -जितेंद्र गुप्ता, व्यापारी, कांगड़ा
विज्ञापन
कई बार अचानक कट लगने से वैवाहिक व अन्य कार्यक्रमों की रौनक खत्म हो जाती है। इस उमस भरी गर्मी में बार-बार लाइट का जाना परेशानी पैदा कर रहा है। -श्याम वर्मा, व्यापारी, कांगड़ा
अब तो क्षेत्र में मामूली हवा चलने पर भी बिजली गुल हो जाती है। विद्युत लाइन की मरम्मत के नाम पर कट तो समझ आता है लेकिन इसके अलावा भी बिजली लंबे समय तक गुल रहती है। -राकेश मेहरा, व्यापारी, कांगड़ा
आए दिन लग रहे बिजली के कटों से लोगों को परेशानी होती है। इसका जल्द स्थायी समाधान निकालना चाहिए। -विवेक शर्मा, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी
लाइटों के अघोषित कटों की वजह से शहर का व्यापार, साइबर कैफे और लोक मित्र केंद्रों का काम भी प्रभावित होता है। इससे जनता काे परेशानी होती है। -सारांश महाजन, निवासी डूंगा बाजार
वीरवार रात लगभग ढाई बजे बाबा पार्किंग गुप्तगंगा के नजदीक इंसुलेटर पंक्चर होने से समस्या उत्पन्न हुई थी। बोर्ड के कर्मी तड़के तीन बजे से बिजली बहाल करने में डटे थे। अब बिजली बहाल हो गई है। -आदर्श भारद्वाज, एक्सईएन, बिजली बोर्ड कांगड़ा