सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Lieutenant Colonel Nikhil of Palampur received the Army Medal

Kangra News: पालमपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल को मिला सेना मेडल

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 30 Mar 2026 08:03 AM IST
विज्ञापन
Lieutenant Colonel Nikhil of Palampur received the Army Medal
पालमपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल ठाकुर सेना मेडल प्राप्त करते। -स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। अदम्य साहस और वीरता की धरती पालमपुर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। पालमपुर के सुग्गर निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल ठाकुर को शनिवार को उधमपुर में सेना मेडल से अलंकृत किया गया। नार्दन कमांड के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक कुमार ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।
Trending Videos

कर्नल निखिल को यह पदक जम्मू-कश्मीर के दुर्गम जंगलों में सफल ऑपरेशन का नेतृत्व करने और एक खूंखार आतंकी को ढेर करने के लिए दिया गया है। जानकारी के अनुसार 15 जुलाई 2024 को जम्मू-कश्मीर के घने जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर एक बड़ा अभियान चलाया गया था। इन्फैंट्री यूनिट में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल ठाकुर ने इस ऑपरेशन की कमान संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन के दौरान उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए भाग रहे एक आतंकी का पीछा किया और उसे मार गिराया। इस मुठभेड़ में कुल तीन खूंखार आतंकी मारे गए थे। उनके इस अदम्य साहस और युद्ध कौशल को देखते हुए उन्हें सेना मेडल के लिए चुना गया। लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल ठाकुर, डॉ. तरसेम ठाकुर के पुत्र हैं और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed