{"_id":"6a3e99caee000e0967014c89","slug":"mandol-murder-case-accused-nephew-sent-to-five-day-police-remand-kangra-news-c-95-1-ssml1021-241644-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडोल हत्याकांड : आरोपी भतीजे को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडोल हत्याकांड : आरोपी भतीजे को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
Sat, 27 Jun 2026 08:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 27 Jun 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल की ग्राम पंचायत बेही पठियार के मंडोल गांव में हुए सुभाष चंद (45) हत्याकांड के आरोपी भतीजे रशपाल सिंह (22) को शुक्रवार को जवाली अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से हत्या के असल कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ करेगी।
बता दें कि बुधवार सुबह मंडोल गांव में सुभाष चंद का शव खून से लथपथ हालत में मिला था। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की थी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर ही मृतक के सगे भतीजे रशपाल सिंह को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया था।
एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने कहा कि आरोपी ने बेहद सुनियोजित तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। हत्या करने के बाद उसने वारदात में इस्तेमाल किए गए दराट को छिपा दिया था। उसे पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। एएसपी ने बताया कि अब पांच दिनों की पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी, ताकि हत्या के पीछे की मुख्य वजह का पूरी तरह खुलासा हो सके।