{"_id":"69c2a7da95a46cd5740f1192","slug":"minor-girl-gives-birth-to-a-child-in-tanda-case-stuck-in-age-issue-kangra-news-c-95-1-kng1004-226007-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: टांडा में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, उम्र के फेर में फंसा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: टांडा में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, उम्र के फेर में फंसा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में उत्तर प्रदेश की एक 16 वर्षीय नाबालिग द्वारा बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। अस्पताल की एक वरिष्ठ महिला चिकित्सक की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के ही एक युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। पीड़िता के पुराने उपचार रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि अलग-अलग समय और स्थानों पर उसकी आयु 20, 25 और यहां तक कि 28 वर्ष तक दर्ज की गई थी। उम्र के इस भारी अंतर ने मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है।
हालांकि ताजा जांच और दस्तावेजों के आधार पर पीड़िता की वास्तविक आयु 16 वर्ष पाई गई है। इसके चलते यह मामला नाबालिग से जुड़ा पाया गया। नाबालिगा उत्तर प्रदेश के सरस्वती जिला की रहने वाली है। 22 मार्च को प्रसव के लिए लाई गई इस नाबालिग ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुंचकर बयान दर्ज किए।
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि रिकॉर्ड में उम्र के इस विरोधाभास और पूरे घटनाक्रम की गहनता से तफ्तीश की जा रही है। उत्तर प्रदेश निवासी ही आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि पूर्व के रिकॉर्ड में उम्र को गलत तरीके से क्यों दर्शाया गया था।
Trending Videos