सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now students will be able to study social studies in Hindi medium also.

Kangra News: अब हिंदी माध्यम में भी सामाजिक विज्ञान पढ़ सकेंगे विद्यार्थी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
Now students will be able to study social studies in Hindi medium also.
विज्ञापन
-स्कूल शिक्षा बोर्ड छठी कक्षा से मुहैया करवाएगा सुविधा
Trending Videos

-पूर्व शैक्षणिक सत्र में सिर्फ अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध थी पुस्तक
-------------
विपिन चौधरी
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण और छात्र हितैषी बदलाव करने का निर्णय लिया है। आगामी शैक्षणिक सत्र से बोर्ड सोशल स्टडी (सामाजिक विज्ञान) की पाठ्यपुस्तक को हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध करवाएगा। यह नई व्यवस्था छठी कक्षा से शुरू की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को सुविधा और समझ के अनुसार अध्ययन का माध्यम चुनने की स्वतंत्रता मिलेगी।
पूर्व शैक्षणिक सत्र में सोशल स्टडी की पुस्तक केवल अंग्रेजी माध्यम में ही उपलब्ध थी। हिंदी माध्यम में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विषय को समझने में कठिनाई होती थी। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों और सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के इस फैसले से हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और परीक्षा परिणाम दोनों में सुधार की संभावना है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में अब भी हिंदी माध्यम में पढ़ाई का चलन अधिक है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले शैक्षणिक सत्र के लिए सोशल स्टडी की पाठ्यपुस्तक को हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही माध्यमों में उपलब्ध करवाएगा। यह पुस्तक छठी कक्षा से शुरू होगी। दोनों ही माध्यमों में पुस्तक शुरू होने से विद्यार्थी अपने लिहाज से हिंदी और अंग्रेजी मीडियम का चयन कर सकेंगे। इस शैक्षणिक सत्र में यह पाठ्यपुस्तक केवल अंग्रेजी विषय में ही उपलब्ध थी।
- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed