{"_id":"69bbfea476f446a6dd081773","slug":"pay-special-attention-to-the-quality-of-food-items-in-depots-dc-kangra-news-c-95-1-ssml1008-225151-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपुओं में खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपुओं में खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पाॅलिथीन के प्रयोग को लेकर भी नियमित रूप से दुकानों की चेकिंग करें
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकानों में खाद्यान्नों की गुणवत्ता पर भी कड़ी निगरानी रखने और नियमित निरीक्षण के निर्देश खाद्य आपूर्ति विभाग को दिए हैं।
इस संबंध में वीरवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण कमेटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि समय पर सस्ते राशन की दुकानों पर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह से दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
उपायुक्त ने कहा कि पॉलिथीन के प्रयोग को लेकर भी नियमित तौर पर दुकानों की चेकिंग की जाए ताकि किसी भी स्तर पर पाॅलिथीन का उपयोग नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि पाॅलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खाद्य वस्तुओं की दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करना जरूरी है। इसके लिए भी खाद्य आपूर्ति विभाग नियमित तौर पर रेट लिस्ट चेक करने के लिए कारगर कदम उठाए।
बाक्स:
निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सिलिंडरों वितरण हो सुनिश्चित
उपायुक्त ने कहा कि जिले में कार्यरत 37 गैस एजेंसियों के पास कुल 5,78,731 एलपीजी उपभोक्ता पंजीकृत हैं। जिन्हें गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से करवाई जा रही है। जिले में कार्यरत सभी गैस एजेंसियों के लिए एलपीजी सिलिंडरों के वितरण के लिए रूट चार्ट अधिसूचित करवाया गया है। सभी गैस एजेंसियों को निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सिलिंडरों का वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी गैस एजेंसियों को सिलिंडरों के वितरण में लगे वाहन पर मापतौल यंत्र लाउड स्पीकर स्थापित करना आवश्यक बनाया गया है। इस पर विभाग की ओर से कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि सिलिंडरों के वितरण के बारे में उपभोक्ताओं को पता चल सके। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक वितरण कमेटी की ओर से जिले में विभिन्न स्थानों पर उचित मूल्यों की दुकानों को आवंटित करने पर भी चर्चा की गई । स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता के आधार पर सस्ते मूल्य की दुकानें आवंटित करने के निर्देश भी दिए गए। इससे पहले जिला खाद्य नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत विभिन्न उपलब्धियों के बारे में कमेटी को अवगत करवाया।
Trending Videos